लखनऊ में हैवेल्स सोलर चौपाल: सौर ऊर्जा पर विशेष जागरूकता अभियान

लखनऊ में हैवेल्स सोलर चौपाल: सौर ऊर्जा पर विशेष जागरूकता अभियान

Havells Solar Choupal in Lucknow

Havells Solar Choupal in Lucknow

लखनऊ। Havells Solar Choupal in Lucknow: ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दैनिक जागरण और हैवेल्स की ओर से एक खास जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जहां लोगों को सौर ऊर्जा से संबंधित अहम जानकारियां मिल रही हैं। ‘हैवेल्स सोलर चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई प्रमुख शहरों में किया जा रहा है, जिनमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा, औरैया, अयोध्या, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, देहरादून और हल्द्वानी शामिल हैं।

इस पहल में लोगों को बताया जा रहा है कि सौर ऊर्जा को अपनाकर कैसे अपने घर और व्यापार के बिजली बिल में कटौती की जा सकती है। साथ ही, धरती को स्वच्छ ऊर्जा का सुरक्षा कवच कैसे मिल सकता है, इसके बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

हैवेल्स सोलर चौपाल में मोबाइल वैन के जरिए शहर, कस्बा तथा गांव के घर-घर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इन मोबाइल वैनों में हैवेल्स के अत्याधुनिक सोलर पैनल और विभिन्न इलेक्ट्रिकल उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, ताकि लोगों को इससे संबंधित तकनीकी जानकारी मिल सके। साथ ही, ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

शहरी इलाकों में नागरिकों के साथ सौर ऊर्जा संबंधित चर्चा करने के लिए विशेष संवाद का आयोजन किया जा रहा है। यह पूरा कार्यक्रम करीब तीन महीने तक चलेगा। हैवेल्स सोलर (Havells Solar) अपने उत्पादों की एक बेहतरीन रेंज लेकर आया है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक सौर ऊर्जा की सुविधा मिल सकेगी। हैवेल्स सोलर पैनल (Havells Solar Panel) खरीदने पर इन्वर्टर पर 10 साल की वारंटी और माड्यूल पर 30 साल तक की परफॉर्मेंस वारंटी भी मिल रही है। हैवेल्स सोलर के बिजनेस हेड विनय शेट्टी के अनुसार, कंपनी इस अभियान के द्वारा सोलर एनर्जी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।