पंचकूला में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज, दो कॉलोनियों में तोड़फोड़

1000260922

Drive against illegal construction intensifies in Panchkula

बरवाला और प्लासरा में प्रशासन की सख्त कार्रवाई

पंचकूला, 13 जुलाई 2026: Drive against illegal construction intensifies in Panchkula, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में और जिला नगर योजनाकार श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में पंचकूला की टीम ने अर्बन एरिया में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान गांव *बरवाला व गांव प्लासरा* में 2 अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई।

कार्रवाई में कच्चा रोड नेटवर्क, 1 डीपीसी और 3 प्लाटों की निशानदेही को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया।

उक्त कार्रवाई पंचकूला ड्यूटी मैजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार श्री डिम्पी राठी एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

*सीएलयू/लाइसेंस के बिना निर्माण पर सख्ती*
इस संबंध में डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि विभाग से *सीएलयू/लाइसेंस* की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत कॉलोनी विकसित न करें।