पटना में वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर बेटी हुई भावुक, बोली- 'मेरी मां से डर गई सरकार'

1000261096

Daughter emotional over Veena Manvi's arrest in Patna

पटना। Daughter emotional over Veena Manvi's arrest in Patna, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur By-election) में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की कैंडिडेट वीणा मानवी (Veena Manvi) को सोमवार को पटना में गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी धोखाधड़ी (धारा 318 और 403) के एक मामले में हुई।

हालांकि, गिरफ्तारी के चंद घंटों बाद ही उनको कोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं, इस पूरे प्रकरण पर वीणा मानवी की बेटी प्रार्थना जायसवाल की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

वीणा मानवी की बेटी (Veena Manvi Daughter) ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान गुस्से में कहा कि सरकार डर गई है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता ये क्या हो रहा है। पुलिस नॉमिनेशन होते ही अरेस्ट करने आ गई। इसका क्या मतलब है।

प्रार्थना जायसवाल ने यह भी कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि किसी तरह नॉमिनेशन कैंसल हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसलिए अब नई चाल चल रहे हैं।

रोने लगी वीणा मानवी की बेटी

वहीं, वीणा मानवी पत्रकारों से बात करते हुए रोने लग गईं। उन्होंने कहा कि रेपिस्ट का एनकाउंटर नहीं होता, लेकिन भरत तिवारी का तुमने एनकाउंटर कर दिया। और मेरी मां जो 20 साल से समाजसेवा कर रही है, उनको अरेस्ट कर लिया।

क्या बोलीं वीणा मानवी?

गिरफ्तारी के चंद घंटे के बाद जब वीणा मानवी को जमानत मिली तो उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "हमसे इतना डर था कि हमारी गिरफ्तारी करवा दी गई?" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इस पूरे मामले में एक 'लाला जी' का हाथ है।"

तेज प्रताप बोले- मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा

इस पूरे मामले पर तेज प्रताप यादव की टिप्पणी भी आई। तेज प्रताप तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा, यह पूरी तरह सरकार की साजिश है। वीणा मानवी आधी आबादी की आवाज उठा रही थीं। वह एक अच्छी और लोकप्रिय उम्मीदवार हैं। उनकी लोकप्रियता से घबराकर उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है।