अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को कुचला, मौके पर ही तीनों की मौत
Tragic road accident in Ambala
अंबाला। Tragic road accident in Ambala, हरियाणा के अंबाला के अंतर्गत मीठापुर में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे चल रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचीं और शव अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हादसा इतना भयावह था कि शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। हादसे की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी की तलाश भी जारी है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।