Lado Laxmi Scheme Big Update : हरियाणा दिवस पर खाते में आएगी धनराशि, लाडो लक्ष्मी योजना के लिए छह दिन में एक लाख 71 हजार किया आवेदन

Lado Laxmi Scheme Big Update

Lado Laxmi Scheme Big Update

Lado Laxmi Scheme Big Update : चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना के लिए छह दिन के भीतर एक लाख 71 हजार युवतियों ने आवेदन किया है। (How to Apply for Lado Laxmi Scheme Big Update)

महिलाओं को हर माह 2100 रुपये दिए जाने के लिए यह योजना 25 सितंबर को शुरू की गई थी। जिसके तहत मुख्यमंत्री नायब सैनी की तरफ से लाडो लक्ष्मी एप को लांच किया गया।

बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि योजना को लेकर महिलाओं को खूब उत्साह है। हर रोज 25 से 30 हजार महिलाएं एप पर पंजीकरण करा रही हैं। अब तक छह दिनों में लाडो लक्ष्मी एप पर एक लाख 71 हजार 946 महिलाएं पंजीकरण करा चुकी हैं।

यह आंकड़े बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साझा किए। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और विधायक रणधीर पनिहार विशेष तौर पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लाडो को लड्डू बताते हैं, उन्हें बताना चाहूंगा कि यह 2100 रुपये का लड्डू है, जोकि महिलाओं को हर महीने मिलेगा। पहले चरण में प्रदेश की लगभग 20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। 2100 रुपये प्रतिमाह देने हेतु पहले बजट में 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है और अब हरियाणा दिवस पहली नवंबर से यह योजना लाभार्थियों तक पहुंच जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों के दौरान महिलाओं को 500 रुपये सिलेंडर देने का वादा किया था, अब 18.50 लाख महिलाओं की रसोई में 500 रुपये में सिलेंडर पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल झूठ बोलकर कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में वोट लिए, जबकि यही काम इंडी गठबंधन की आप पार्टी ने पंजाब में किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ बोलना कांग्रेस के डीएनए में है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा विपक्ष के नेता की कमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिये जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राहुल गांधी को बधाई, लेकिन सवाल यह है कि जब बनाना ही भूपेंद्र हुड्डा को था तो इतनी देरी क्यों की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल गुटों की कांग्रेस है।