महाराष्ट्र के दौरे पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

Assembly Speaker Harvindra Kalyan on Maharashtra Tour
विधानसभा की कार्यवाही देखेंगे विस अध्यक्ष
महाराष्ट्र के स्पीकर व अधिकारियों से करेंगे विधायी कार्यों पर चर्चा
चंडीगढ़, 13 जुलाई: Assembly Speaker Harvindra Kalyan on Maharashtra Tour: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण 12 जुलाई से 16 जुलाई तक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आधिकारिक दौरे पर हैं
यह दौरा विधायी आदान-प्रदान और संसदीय प्रक्रिया के अध्ययन हेतु आयोजित किया जा रहा है। 14 जुलाई को विस अध्यक्ष कल्याण महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करेंगे और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इस दौरान वे महाराष्ट्र के विधान सभा अध्यक्ष व अधिकारियों से विधायी कार्यों पर चर्चा करेंगे।
यह दौरा दोनों राज्यों की विधानसभाओं के बीच पारस्परिक समझ और सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के सम्मेलन में भी लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई थी। कल्याण के महाराष्ट्र दौरे से दोनों प्रदेशों की विधायी परंपराओं को समझा व साझा किया जाएगा।
दौरे के दौरान श्री कल्याण 15 जुलाई को प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करेंगे तथा मुंबई शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।