Haryana Woman Raped Latest News: शर्मनाक! हरियाणा में महिला का ढ़ाई साल तक रेप; पड़ोसी ने अश्लील वीडियो बना लिए थे

शर्मनाक! हरियाणा में महिला का ढ़ाई साल तक रेप; पड़ोसी ने अश्लील वीडियो बना लिए थे, ब्लैकमेल कर बनाता था शारीरिक संबंध

Haryana Woman Raped Latest News

Haryana Woman Raped Latest News

Haryana Woman Raped Latest News: हरियाणा में महिलाओं के साथ रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अक्सर प्रदेश की अलग-अलग जगहों से रेप की खबर सुनने को मिलती है। जहां ऐसी ही एक खबर अब फतेहाबाद से सामने आई है। यहां एक विवाहित महिला का करीब ढ़ाई साल तक रेप किया गया। पीड़ित महिला ने घर के पास रहने वाले एक पड़ोसी पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस भी आरोपी के खिलाफ आईपीसी के तहत बनती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पड़ोसी ने अश्लील वीडियो बना लिए थे

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि आरोपी पड़ोसी ने उसे ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बनाया। पड़ोसी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। पड़ोसी इन वीडियोज के जरिये उसको ब्लैकमेल करता था और उसके साथ बार-बार घिनौनी वारदात को अंजाम देता था। इसप्रकार आरोपी पड़ोसी ने करीब ढाई साल तक उसका यौन शोषण किया। वह शर्मिंदगी की वजह से किसी को कुछ नहीं बता पा रही थी लेकिन आगे अब वह यह सब सहन नहीं कर सकती थी। जहां उसने अपने पति को सारी बात बता दी।

हरियाणा के हिसार में युवती से रेप

इधर, फतेहाबाद के साथ-साथ हरियाणा के हिसार से भी रेप की एक वारदात सामने आई है। यहां नर्सिंग की पढ़ाई कर रही 22 साल एक युवती के साथ रेप किया गया है। युवती पीछे से दिल्ली की रहने वाली है। पीड़ित युवती का आरोप है कि, वह जिस पीजी में रह रही थी। उसके मालिक ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और इसके बाद होटल ले जाकर उसके साथ रेप किया। फिलहाल, पीड़िता ने आरोपी मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

यह पढ़ें- हरियाणा में पति की हैवानियत: पत्नी ने सेक्स करने से मना किया तो 3 दिन तक बेल्ट से पीटा, पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया

 

यह पढ़ें- हरियाणा में पिता ने बेटी का रेप किया; घर में अकेली थी, हवस में रिश्तों का कत्ल कर बैठा, जिस्म नोचने के बाद जान से मारने की धमकी दी

 

यह पढ़ें- हरियाणा में मकान मालिक की गंदी करतूत; फौजी की पत्नी का 2 बार रेप किया, मारपीट कर बोला- मुंह बंद रख, पूरा परिवार जान से मरवा दूंगा