हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 17 स्थित अपने निवास स्थान पर लगाया जनता दरबार
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 17 स्थित अपने निवास स्थान पर लगाया जनता दरबार

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 17 स्थित अपने निवास स्थान पर लगाया जनता दरबार

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 17 स्थित अपने निवास स्थान पर लगाया जनता दरबा

- जिलावासियों की लगभग 80 समस्याओं में से अधिकतर का दूरभाष से संबंधित अधिकारियों को निदान करने के दिये निर्देश 

- गुप्ता ने बुढ़नपुर निवासी नीतु को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का दिया चैक

पंचकूला, 4 जुलाई-            हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 17 स्थित अपने निवास स्थान पर जनता दरबार लगा कर पंचकूलावासियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव बुढ़नपुर निवासी नीतु को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चैक प्रदान किया। 
    इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों की लगभग 80 समस्यायें सुनी और अधिकतर समस्याओं का दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देकर निदान किया। 
    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से जींद जिला के कई पार्टी कार्यकर्ता मिले। उन्होंने श्री गुप्ता को कई समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। श्री गुप्ता ने उनकी समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना और कहा कि उनकी सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। 
    जनता दरबार में कई सेक्टरों के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की कुछ समस्याएं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के सामने रखी। इस पर श्री गुप्ता ने सभी समस्याओं का निदान करने का उनको आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे पंचकूला के विकास के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं, वे जिला की जनता को किसी किस्म की समस्या नहीं आने देंगे। 
     इस अवसर पर स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी के प्रधान डीपी सोनी, महासचिव एनडी शर्मा, पार्षद हरेन्द्र मलिक, नरेन्द्र लुबाणा, प्रमोद वत्स, जय कौशिक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।