Haryana Vidhan Sabha Monsoon Session| हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से, कैबिनेट की बैठक में फैसला

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र इस तारीख से; कैबिनेट की बैठक में फैसला, जानिए कब से शुरू?

 Haryana Vidhan Sabha Monsoon Session

Haryana Vidhan Sabha Monsoon Session

Haryana Vidhan Sabha Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र इस बार 25 अगस्त 2023 से शुरू होगा। हरियाणा कैबिनेट की बैठक यह फैसला लिया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक की गई। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ फैसले भी लिए गए।

 Haryana Vidhan Sabha Monsoon Session
Haryana Vidhan Sabha Monsoon Session

 

मानसून सत्र में दिखेगा हंगामा

फिलहाल, हरियाणा के मानसून सत्र में जबरदस्त हंगामे के आसार रहने वाले हैं। क्योंकि नूंह हिंसा के मामले पर विपक्ष हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार को जमकर घेरेगा। वहीं नूंह हिंसा में सरकार के एक्शन की बात करें तो गृह मंत्री अनिल विज के मुताबिक, अब तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज का कहना है कि,‘निर्दोष को सजा न मिले और दोषी न छूटे’, इस सिद्धांत पर पुलिस कार्य कर रही है। पुख्ता सबूत इकट्ठा करके इस पर कार्रवाई की जानी है और एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। मालूम रहे कि, नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के बाद यहाँ के SP वरुण सिंघला की छुट्टी कर दी गई है। वरुण सिंघला अब नूंह के SP नहीं रहेंगे। सिंघला का ट्रांसफर भिवानी कर दिया गया है। वह अब भिवानी एसपी का चार्ज संभालेंगे। वहीं भिवानी एसपी नरेंद्र बिजारनिया अब नूंह के नए SP बनाए गए हैं।