Haryana to Procure 332 Organic

हरियाणा में मिट्टी की सेहत सुधारने की बड़ी पहल, 332 ऑर्गेनिक कार्बन एनालिसिस किट खरीदेगी सरकार

undefined

Haryana to Procure 332 Organic

हरियाणा सरकार ने खेती की उत्पादकता बढ़ाने और मिट्टी की उर्वरता सुधारने के लिए प्रदेशभर में 332 ऑर्गेनिक कार्बन एनालिसिस किट उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस योजना पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन किटों की सहायता से 106 सरकारी प्रयोगशालाओं में मिट्टी के नमूनों की जांच कर किसानों को उनकी जमीन में मौजूद ऑर्गेनिक कार्बन की सही जानकारी दी जाएगी। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इस पहल से रासायनिक खादों पर निर्भरता कम होगी, खेती की लागत घटेगी और किसानों को टिकाऊ व लाभकारी खेती अपनाने में मदद मिलेगी।