हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने विजेता टीम को किया सम्मानित, यूटीसीए के प्रयासों की सराहना की
Haryana Sports Minister Gaurav Gautam felicitated the winning
चंडीगढ़ : Haryana Sports Minister Gaurav Gautam felicitated the winning, हरियाणा के खेल, युवा मामले एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार रात ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह लीग यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) द्वारा आयोजित की जा रही है।
गौरव गौतम ने विजेता टीम के साथ-साथ मैच के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर यूटीसीए के संस्थापक अध्यक्ष संजय टंडन, यूटीसीए अध्यक्ष सारांश टंडन, एसोसिएशन के पदाधिकारी, फ्रेंचाइजी मालिक तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए गौरव गौतम ने चंडीगढ़ प्रीमियर लीग के सफल आयोजन के लिए यूटीसीए की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पेशेवर ढंग से आयोजित टूर्नामेंट क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों की पहचान और उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए यूटीसीए के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
खेल मंत्री ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम के बदले हुए स्वरूप की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में विकसित आधुनिक सुविधाएं और उन्नत आधारभूत ढांचा इसे नया स्वरूप प्रदान कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगी और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देंगी।