Haryana Records Highest SGST Growth i

एसजीएसटी संग्रह में हरियाणा सबसे आगे, 2025-26 में 21.5% की रिकॉर्ड वृद्धि

undefined

Haryana Records Highest SGST Growth

हरियाणा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) संग्रह में देश के सभी राज्यों के बीच सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 48,289 करोड़ रुपये रहा, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 21.5 प्रतिशत अधिक है।

यह वृद्धि राष्ट्रीय औसत 5.7 प्रतिशत से काफी अधिक है, जो हरियाणा के मजबूत कर संग्रह और आर्थिक गतिविधियों को दर्शाती है।

प्रवक्ता के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में हरियाणा का कुल जीएसटी संग्रह 8.6 प्रतिशत बढ़ा, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर घरेलू जीएसटी की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रही। इस प्रदर्शन के साथ हरियाणा सकल घरेलू जीएसटी संग्रह के मामले में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांचवें स्थान पर रहा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जीएसटी संग्रह में हुई इस मजबूत वृद्धि के पीछे राज्य में बढ़ती आर्थिक गतिविधियां, करदाताओं के आधार का विस्तार और डेटा-आधारित विश्लेषण के जरिए बेहतर अनुपालन मुख्य कारण हैं।

इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा कर प्रशासन को मजबूत बनाने और तकनीक के प्रभावी उपयोग पर लगातार ध्यान दिए जाने से भी इस उपलब्धि में अहम योगदान मिला है।