हरियाणा राजभवन की पहल: शिक्षा और नवाचार पर केंद्रित हुई उच्चस्तरीय बैठक

हरियाणा राजभवन की पहल: शिक्षा और नवाचार पर केंद्रित हुई उच्चस्तरीय बैठक

Haryana Raj Bhavan Initiative

Haryana Raj Bhavan Initiative

चंडीगढ़। Haryana Raj Bhavan Initiative: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के विकास और शिक्षा पहलों पर चर्चा हुई। राज्यपाल के साथ हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष और निजी सचिव शंख चटर्जी ने भी मुलाकात की।

राज्यपाल ने हरियाणा के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर समर्थन, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की प्रगति, चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य प्रमुख विकास कार्यों से अवगत कराया। राज्यपाल ने भविष्य उन्मुख विश्वविद्यालय शिक्षा प्रणाली की अवधारणा पर भी चर्चा की जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इस अवसर पर शंख चटर्जी ने राज्यपाल और प्रथम महिला के साथ प्रधानमंत्री को अपनी दो लिखित पुस्तकें भेंट कीं। इन पुस्तकों “अद्वैत वेदांत: एक अनोखा दर्शन” और “सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र” का हाल ही में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र सिंह कल्याण की उपस्थिति में विमोचन किया गया था।