Haryana Police Seize 1,928 Kg of Poppy

हरियाणा में 20 साल की सबसे बड़ी नशे की खेप बरामद, 1,928 किलो डोडा पोस्त के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

kathal

Haryana Police Seize 1,928 Kg of Poppy

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी कर एक ट्रक तथा उसकी एस्कॉर्ट कर रही कार से 95 कट्टों में 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद करते हुए 6 आरोपियों को काबू किया गया है। बरामद किए गए नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पिछले 20 सालों में हरियाणा से पकड़ी गई यह सबसे बड़ी नशे की खेप है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने कैथल स्पेशल डिटेञ्चिटव यूनिट कैथल में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम सिंह की टीम दिल्ली-कटरा हाईवे पर गांव सिणद क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली की ओर से एक सफेद रंग की क्रेटा कार तथा उसके पीछे एक ट्रक आ रहा है। दोनों वाहन एक-दूसरे के साथ चल रहे हैं तथा इनमें बैठे लोग पंजाब के रहने वाले हैं, जो लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं। ट्रक में ऊपर की तरफ लोहे का स्क्रैप रखा गया है जबकि उसके नीचे भारी मात्रा में डोडा पोस्त छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने गांव सिणद क्षेत्र में दिल्ली-कटरा हाईवे पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक सफेद रंग की क्रेटा कार तथा उसके पीछे एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब कार को रुकने का संकेत दिया तो चालक ने अचानक वाहन मोडकऱ वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पुलिस ने दोनों वाहनों को चारों ओर से घेरकर रोक लिया। पूछताछ में कार में सवार चार व्यक्तियों की पहचान रवि कुमार निवासी पातड़ा, करनैल सिंह निवासी गांव मरोड़ी, नरेश उर्फ नेशी निवासी निर्मलकोट तथा सुखविन्द्र सिंह उर्फ बिन्दु निवासी गांव मरोड़ी, जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई। वहीं ट्रक में सवार दो व्यक्तियों की पहचान हरविन्द्र सिंह निवासी गांव रतनहेड़ी, जिला पटियाला तथा गुरजैन्ट निवासी समाना, जिला पटियाला के रूप में हुई।
बाक्स:
पकड़े गए नशा तस्करों पर पहले भी हैं नशा तस्करी के मामले दर्ज
डीएसपी कैथल सुशील प्रकाश और कलायत डीएसपी रोहताश कुमार भी मौके पर पहुंचे। कार की तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 5 कट्टों से 101 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक के खुफिया केबिन के पीछे बने विशेष गुप्त हिस्से से 90 कट्टे बरामद हुए। सभी कट्टों की जांच करने पर उनमें भी डोडा पोस्त मिला। सभी 90 कट्टों का कुल वजन 1827.100 किलोग्राम पाया गया। इस प्रकार दोनों वाहनों से कुल 95 कट्टों में 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। सभी के के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश से यह नशीला पदार्थ खरीदकर लाए हैं तथा पंजाब में सप्लाई करना था। डीएसपी ने बताया कि सभी आरोपी दसवीं से कम पढ़े हैं और सभी पर एनडीपीएस के कई मामलों में लिप्त हैं