हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट, पानीपत सिविल अस्पताल में भर्ती
- By Gaurav --
- Friday, 08 May, 2026
Haryana Panchayat Minister Krishan
हरियाणा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा मंत्री के काफिले की गाड़ियों के आपस में टकराने से हुआ। दुर्घटना में मंत्री कृष्ण लाल पंवार को पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पानीपत के एसपी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर मंत्री का हालचाल जाना। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।