Haryana Ministers Portfolios Reshuffle: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बदलेंगे मंत्रियों के विभाग, अब किसको क्या मिलेगा?

हरियाणा में मंत्रियों के विभाग बदलने की अटकलें; किससे क्या छिनेगा, किसको क्या मिलेगा? यह रिपोर्ट देखिए

Haryana Ministers Portfolios Reshuffle Latest News Update

Haryana Ministers Portfolios Reshuffle Latest News Update

Haryana Ministers Portfolios Reshuffle: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल विज से स्वास्थ्य विभाग वापस लिए जाने की अटकलें तेज हैं। अनिल विज के पास गृह विभाग भी है जो कि उनके पास बना रहेगा। इसके अलावा विज को स्वास्थ्य विभाग की जगह शहरी स्थानीय निकाय विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जबकि स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा मंत्री डॉ कमल गुप्ता को दिए जाने की तैयारी है।

हालांकि, इस बदलाव को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि, जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी हो सकती है। बताया जाता है कि, हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के स्वास्थ्य विभाग के दखल के चलते अनिल विज नाराज चल रहे हैं और वो फाइलों को भी नहीं देख रहे। माना जा रहा है कि, इसी के चलते CM मनोहर लाल उनसे स्वास्थ्य विभाग वापस ले रहे है.

2021 में मंत्री बने थे डॉ कमल गुप्ता

बता दें कि, दिसम्बर 2021 में हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार (Haryana Cabinet Expansion) हुआ था। जहां इस कड़ी में दो विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। बीजेपी कोटे से हिसार से विधायक कमल गुप्ता मंत्री बने थे तो वहीं जेजेपी कोटे से टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद इन नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया था। डॉ कमल गुप्ता को अर्बन लोकल बॉडी एंव हाउसिंग फार आल विभाग दिया गया था। जबकि जेजेपी (JJP) कोटे से नवनियुक्त मंत्री देवेंद्र बबली को विकास एंव पंचायत विभाग, पुरात्तव एंव म्यूजियम विभाग दिया गया था।