हरियाणा निकाय चुनाव 2022: JJP ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, चेयरमैन पद के लिए इन-इनको बनाया उम्मीदवार

हरियाणा निकाय चुनाव 2022: JJP ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, चेयरमैन पद के लिए इन-इनको बनाया उम्मीदवार

Haryana Local Body Election 2022 JJP released second list of candidates

Haryana Local Body Election 2022 JJP released second list of candidates

Haryana Local Body Election 2022 : जननायक जनता पार्टी यानि जेजेपी ने वीरवार को चेयरमैन पद के लिए 11 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है| सूची जारी करने के साथ जेजेपी की ओर से सभी उम्मीदवारों को बहुत बहुत शुभकामनाएं भी दी गईं हैं|

बतादें कि, इससे पहले 31 मई को जेजेपी ने आठ उम्मीदवरों की पहली सूची जारी की थी| जेजेपी ने नगरपालिका उचाना, घरौंडा, चीका, शाहाबाद और नगरपरिषद जींद,बहादुरगढ़ ,भिवानी, नारनौल में चेयरमैन पद के उम्मीदवारों के नाम डिक्लेयर किये थे| फिलहाल दूसरी सूची में कहां से किसका-किसका नाम है देखिये...

Haryana Local Body Election 2022 JJP released second list of candidates
Haryana Local Body Election 2022 JJP released second list of candidates

यह पढ़ें- हरियाणा निकाय चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, देखिये कौन कहां लड़ेगा चुनाव 

18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में चुनाव ....

हरियाणा में 18 नगर परिषद (भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, बहादुरगढ़, कैथल, नारनौल, नूंह, कालका, फतेहाबाद, टोहाना, सोहना, हांसी, नरवाना, जींद, पलवल, होडल, गोहाना व मंडी डबवाली) और 28 नगर पालिकाओं (नारायणगढ़, रतिया, भूना, बरवाला, सफीदों, उचाना, घरौंडा, तरावड़ी, निसिंग, असंध, चीका, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल-चौधरी, फिरोजपुर-झिरका, पुन्हाना, इस्माइलाबाद, शाहबाद, पिहोवा, लाडवा, समालखा, महम, बावल, गन्नौर, कुंडली, ऐलनाबाद, रानियां व सढ़ौरा) के लिए 19 जून को वोट डाले जायेंगे| सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे| इसके अलावा 22 जून को वोटों की गिनती होगी और वोटों की गिनती खत्म होते ही तत्काल हार-जीत डिक्लेयर कर दी जाएगी|

पूरा शेड्यूल एक नजर में ....

  •     24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी
  •     30 मई से 4 जून तक नामांकन दाखिल होगा, समय सुबह 11 बजे 3 बजे तक रहेगा, 2 जून को छुट्टी रहेगी
  •     6 जून को सुबह 11.30 बजे से नामांकनों की छटनी की जाएगी, उनका रिकॉर्ड देखा जायेगा
  •     7 जून को उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं, इसी दिन उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट भी जारी हो जाएगी, साथ ही पोलिंग स्टेशन की लिस्ट भी जारी कर दी जायेगी
  •     19 जून को वोट पड़ेंगे
  •     21 जून को कोई शिकायत तो दोबारा वोटिंग होगी
  •     22 जून को फाइनल परिणाम और हार-जीत घोषित