कांग्रेस हाईकमान से कुमारी शैलजा को अब अहम जिम्मेदारी: देखें पूर्व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष को कहां नियुक्त किया गया

कांग्रेस हाईकमान से कुमारी शैलजा को अब अहम जिम्मेदारी: देखें पूर्व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष को कहां नियुक्त किया गया

Haryana Kumari Selja New Appointment

Haryana Kumari Selja New Appointment

Haryana Kumari Selja News : पिछले दिनों हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया था| कांग्रेस हाईकमान ने कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाते हुए यह पद उदयभान को सौंप दिया था| इसके पीछे वजह रही हरियाणा कांग्रेस का दो गुटों में नजर आना| भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कुमारी शैलजा की नहीं बन रही थी| लेकिन अब कांग्रेस हाईकमान ने कुमारी शैलजा को फिर से अहम जिम्मेदारी दी है| कुमारी शैलजा की अहम जगह नियुक्ति की गई है|

बतादें कि, कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा इकाई की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा को CWC यानि कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है| कुमारी शैलजा के साथ डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी को भी कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है| इसके आलावा टी. सुब्बारामी रेड्डी को स्थाई आमंत्रित सदस्य और अजय कुमार लल्लू को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है|

कुमारी शैलजा ने किया ये ट्वीट...

कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य बनने पर कुमारी शैलजा काफी खुश नजर आ रही हैं| शैलजा ने ट्वीट करते हुए लिखा है- कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी का सहृदय आभार व्यक्त करती हूं। पार्टी आलाकमान द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी व पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करती रहूंगी।

अन्य साथियों को बधाई भी दी....

वहीं, अपने साथ नियुक्ति पाने वाले अन्य साथी नेताओं को कुमारी शैलजा ने बधाई भी दी| शैलजा ने ट्वीट करते हुए लिखा - कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त होने पर डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी जी, स्थाई आमंत्रित सदस्य नियुक्त होने पर श्री टी. सुब्बारामी रेड्डी जी और विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त होने पर श्री अजय कुमार लल्लू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

देखिये जारी अधिसूचना ....