नापाक इरादों की बड़ी साजिश नाकाम: करनाल पुलिस ने इनोवा में जा रहे 4 आतंकियों को पकड़ा, हथियार-विस्फोटक देख फटी आंखें, सभी पंजाब के रहने वाले

नापाक इरादों की बड़ी साजिश नाकाम: करनाल पुलिस ने इनोवा में जा रहे 4 आतंकियों को पकड़ा, हथियार-विस्फोटक देख फटी आंखें, सभी पंजाब के रहने वाले

Haryana Karnal Police caughts terrorists

Haryana Karnal Police caughts terrorists

Karnal News: देश की राजधानी दिल्ली से हरियाणा का करनाल ज्यादा दूर नहीं है और ऐसे में यहां से 4 आतंकियों (Terrorists) का पकड़ा जाना, एक खासी चिंता का विषय है| दरअसल, करनाल पुलिस (Karnal Police) ने 4 आतंकियों को पकड़ा है| इनके पास से हथियारा और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है| विस्फोटक सामग्री में 3 IED की बरामदगी हुई है| फिलहाल, करनाल पुलिस के हाथ यह बड़ी सफलता लगी है| आतंकियों के नापाक इरादों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है| करनाल पुलिस की आतंकियों से पूक्षताक्ष जारी है| यह पता लगाया जा रहा है कि इनके नापाक इरादे क्या थे और इनके साथ और कौन-कौन लोग हैं?

बसताड़ा टोल प्लाजा से पकड़े गए.....

बताया जाता है कि, खुफिया इनपुट के आधार पर करनाल पुलिस को यह जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध लोग दिल्ली की तरफ जा रहे हैं| जिसके बाद करनाल पुलिस ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर नाका लगाया| इस दौरान जब इन आतंकियों की इनोवा मौके से गुजरने लगी तो करनाल पुलिस की तलाशी में यह पकड़े गए| करनाल एसपी गंगा राम पुनिया के अनुसार, यह चारो आतंकी पंजाब के रहने वाले हैं| जिनकी पहचान गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर और भूपिंदर के रूप में हुई है| इनमें से तीन पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं और एक लुधियाना का है|

पाकिस्तान से संबंध....

करनाल एसपी गंगा राम पुनिया ने बताया कि इनका संपर्क पाकिस्तान में बैठे आतंकी कमांडरों से है| उन्हीं के द्वारा फिरोजपुर जिले में ड्रोन के जरिए इन्हें हथियार-विस्फोटक समाग्री दी गई| ये फिरोजपुर से सप्लाई लेकर आए थे और आदिलाबाद(तेलंगाना) के आसपास इनको सप्लाई रखकर आनी थी| करनाल एसपी गंगा राम पुनिया ने कहा कि आगे विस्तार से पूछताक्ष की जा रही है| मामले में जांच-पड़ताल और कार्रवाई जारी है| इस घटना के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है।