मामला चर्चा में: हरियाणा के जींद में ये क्या हुआ? रातो-रात यहां किन लोगों ने डाल दीं झुग्गी-झोपड़ियां

मामला चर्चा में: हरियाणा के जींद में ये क्या हुआ? रातो-रात यहां किन लोगों ने डाल दीं झुग्गी-झोपड़ियां

Haryana Jind News

Haryana Jind News

Haryana News : हरियाणा के जींद जिले से एक मामला सामने आ रहा है| इस मामले की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है| लोग सोशल मीडिया पर इसे दनादन शेयर कर रहे हैं और एक गहरी चिंता जाहिर करते हुए चेता भी रहे हैं| आखिर क्यों? क्या है ऐसा इस मामले में, जिससे लोग इतना हैरान हैं|

दरअसल, मामले में यह बताया जा रहा है कि जींद जिले की अपोलो रोड पर जहां अबतक सफा-चट्ट मैदान हुआ करता था वहां रातो-रात 100 के करीब झुग्गी-झोपड़ियां डाल दी गईं हैं और इनमें कई बाहरी लोगों की मौजूदगी देखी जा रही है|

स्थानीय लोगों को डर लगा हुआ है कि आखिर ये लोग कौन हैं जो अचानक से यहां रहने आये हैं| इससे पहले इन्हें नहीं देखा गया| ये कहां से आये हैं कौन हैं? स्थानीय लोगों को शंका है कि इनके चलते कहीं जींद में लूटपाट जैसी अन्य आपराधिक घटनाएं न बढ़ जाएं| आपको बतादें कि, झुग्गी-झोपड़ियां बसाकर रहने आये लोगों को हटाने की मांग की जा रही है|

फिलहाल, आपको बतादें कि अर्थ प्रकाश टीम की अभी इस बारे में पुलिस-प्रशासन से कोई बात नहीं हुई है| सोशल मीडिया के माध्यम से यह जो मामला सामने आ रहा है| इसमें आगे की पड़ताल कर विस्तृत जानकारी आपको दी जाएगी|

ये कुछ तस्वीरें और वीडियोज आईं हैं...

Haryana Jind News
Haryana Jind News
Haryana Jind News
Haryana Jind News

 

'