Haryana IPS Promotion: हरियाणा में IPS अफसरों का प्रमोशन; ADGP रैंक के ये 2 अफसर DGP प्रमोट

हरियाणा में IPS अफसरों का प्रमोशन; ADGP रैंक के ये अफसर DGP प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, यहां देखिए

Haryana IPS Officers Promotion Navdeep Singh Virk Kala Ramachandran

Haryana IPS Officers Promotion Navdeep Singh Virk Kala Ramachandran

Haryana IPS Promotion: हरियाणा में 2 वरिष्ठ IPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी नवदीप सिंह विर्क (IPS Navdeep Singh Virk) और कला रामचंद्रन (IPS Kala Ramachandran) को DGP पद पर प्रमोट किया है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के गृह विभाग की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। अभी दोनों अफसर ADGP रैंक पर पोस्टेड थे।

हरियाणा सरकार द्वारा दोनों आईपीएस अधिकारियों को भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) कैडर रूल्स 1954 के रूल 8 के तहत पदोन्नति दी गई है। इसके साथ ही IPS पे रूल्स, 2016 के रूल 12(7) के तहत दोनों अधिकारियों का पे स्केल पे मैट्रिक्स लेवल-16 में तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा। बता दें कि दोनों ही अधिकारियों का पुलिस सेवा में लंबा अनुभव रहा है। उनकी बेहतर कार्यशैली और कानून व्यवस्था में योगदान के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें मिली है।

आपको बता दें कि DGP पद पर प्रमोट हुए IPS नवदीप सिंह विर्क वर्तमान में ADGP हरियाणा स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो तैनात थे। इसके अलावा वह विजिलेंस एंड सिक्योरटी के निदेशक की ज़िम्मेदारी भी संभाल रहे थे। वहीं महिला आईपीएस अधिकारी कला रामचंद्रन के पास हरियाणा पुलिस एकेडमी (मधुबन) के निदेशक की ज़िम्मेदारी थी। इसके साथ ही अतिरिक्त तौर से FSL निदेशक का कार्यभार भी रामचंद्रन के पास ही था।

यहां देखिए आदेश

Haryana IPS Officers Promotion Navdeep Singh Virk Kala Ramachandran