हरियाणा से खबर: गृह मंत्री अनिल विज से मिलने वाले लोग हो जाएं सावधान... ट्वीट कर दी गई है ऐसी जानकारी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा से खबर: गृह मंत्री अनिल विज से मिलने वाले लोग हो जाएं सावधान... ट्वीट कर दी गई है ऐसी जानकारी

Haryana Home Minister Anil Vij Corona Positive

Haryana Home Minister Anil Vij Corona Positive

Haryana News : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने वाले लोग सावधान हो जाएं| दरअसल, गृह मंत्री अनिल विज एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं| खुद विज ने इस बारे में जानकारी दी है और साथ ही उन लोगों को एक सलाह भी जारी की है जो उनसे मिले हैं| विज ने ऐसे लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि वह खुद को आइसोलेट करें तथा कोविड-19 का टेस्ट करवाएं।

पढ़िए विज का ट्वीट ....

''आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना कोरोना टेस्ट कराएं और इस बीच खुद को आइसोलेट करें''।

Haryana Home Minister Anil Vij Corona Positive
Haryana Home Minister Anil Vij Corona Positive

बतादें कि, यह पहली बार नहीं है कि जब अनिल विज कोरोना से पीड़ित हुए हैं| सबसे पहले विज को वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने के बाद कोरोना हुआ था| जहां कुछ दिनों के इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे| इसके बाद जब कोरोना का प्रभाव और ज्यादा हुआ तो फिर से विज को कोरोना हो गया था| इस बीच भी विज ने कोरोना को मात दे दी थी और वह ठीक होकर लौटे थे|