हरियाणा सरकार ने HCS अधिकारी को किया सस्पेंड; सस्पेंशन पीरियड में CS ऑफिस किया अटैच, बिना इजाजत हेडक्वार्टर नहीं छोड़ना
Haryana HCS Officers Suspended By Nayab Saini Government
Haryana HCS Suspended: हरियाणा में भ्रष्टाचार में संलिप्त और काम में लापरवाही दिखाने वाले प्रशासनिक असफरों पर कार्रवाई की जा रही है। नायब सैनी की सरकार ने 2 IAS अफसरों को सस्पेंड करने के साथ-साथ 1 HCS अधिकारी को भी सस्पेंड किया है। कैथल के सिटी मजिस्ट्रेट पद पर नियुक्त 2023 बैच के एचसीएस गुरविंदर सिंह को सस्पेंड किया गया है।
सस्पेंशन पीरियड में CS ऑफिस किया अटैच
जारी आदेश में कहा गया है कि सस्पेंशन के समय के दौरान HCS गुरविंदर सिंह का हेडक्वार्टर चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी (सर्विसेज़-I ब्रांच में) का ऑफिस होगा और वह हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी से पहले इजाज़त लिए बिना हेडक्वार्टर नहीं छोड़ेंगे। वहीं सस्पेंशन के समय गुरविंदर सिंह को हरियाणा सिविल सर्विसेज़ रूल्स (जनरल) रूल्स, 2016 के चैप्टर-VII के रूल 83 के तहत मिलने वाला गुज़ारा भत्ता और दूसरे भत्ते दिए जाएंगे।
