Haryana Two IAS Suspended: हरियाणा में 2 IAS अफसर किए गए सस्पेंड; नायब सैनी सरकार का बड़ा एक्शन

हरियाणा में 2 IAS अफसर किए गए सस्पेंड; नायब सैनी सरकार का बड़ा एक्शन, करोड़ों रुपए के फ्रॉड से जुड़ा मामला बताया जा रहा

Haryana Two IAS Officers Suspended Big Action By Nayab Saini Govt

Haryana Two IAS Officers Suspended Big Action By Nayab Saini Government

Haryana Two IAS Suspended: हरियाणा के 2 IAS अफसरों पर नायब सैनी सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। 2011 बैच के IAS प्रदीप कुमार और 2012 बैच के IAS राम कुमार सिंह को भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के चलते सस्पेंड किया गया है। हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने दोनों IAS अफसरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किए जाने का आदेश जारी किया है।

मिल रही शुरुवाती जानकारी में इस एक्शन के पीछे का पूरा मामला करोड़ों रुपए के बैंक फ्रॉड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और यह भी कहा जा रहा है कि सीबीआई इस मामले की जांच जल्द ही शुरू कर सकती है। दोनों अफसर HCS कैडर से प्रमोट होकर IAS कैडर में आये थे।

दोनों अफसरों के हेडक्वार्टर CS ऑफिस अटैच किए गए

हरियाणा सरकार द्वारा जारी सस्पेंशन आदेश में कहा गया है कि, सस्पेंशन के समय के दौरान, IAS राम कुमार सिंह और IAS प्रदीप कुमार का हेडक्वार्टर चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी (इन सर्विसेज़-I ब्रांच) का ऑफिस होगा। वहीं सस्पेंशन के समय के दौरान दोनों अफसर ऑल इंडिया सर्विसेज़ (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स, 1969 के रूल 4 के अनुसार गुज़ारा भत्ता पाने के हकदार होंगे।

आपको बता दें कि IAS राम कुमार सिंह वर्तमान में हरियाणा सरकार के रेवेन्यू और डिज़ास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के स्पेशल सेक्रेटरी और पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी, पंचकूला के एडिशनल CEO की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी तरह से IAS प्रदीप कुमार डायरेक्टर, स्टेट ट्रांसपोर्ट हरियाणा और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के स्पेशल सेक्रेटरी पोस्टेड थे।

Haryana Two IAS Officers Suspended Big Action By Nayab Saini Government

Haryana Two IAS Officers Suspended Big Action By Nayab Saini Government