Haryana Govt Approves Service

हरियाणा में NHM कर्मचारियों को बड़ी राहत, सर्विस बाय-लॉज लागू करने को मंजूरी

pp

Haryana Govt Approves Service

हरियाणा में National Health Mission (एनएचएम) के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने सभी एनएचएम कर्मियों को सर्विस बाय-लॉज का लाभ देने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

National Health Mission Haryana के मिशन निदेशक कार्यालय, पंचकूला द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। यह फैसला Punjab and Haryana High Court में चल रहे मामले डॉ. नेहा बंसल बनाम हरियाणा राज्य में 17 नवंबर 2025 को दिए गए आदेश के अनुपालन में लिया गया है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हरियाणा वित्त विभाग ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब राज्य के सभी शेष एनएचएम कर्मचारियों को सर्विस बाय-लॉज के लाभ देने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, यह लाभ लंबित एलपीए (लेटर्स पेटेंट अपील) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

लंबे समय से कर्मचारी संगठन मांग कर रहे थे कि केवल याचिकाकर्ताओं तक लाभ सीमित रखने के बजाय सभी कर्मचारियों को समान अधिकार दिए जाएं। सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा, नियमबद्ध कार्यप्रणाली और अन्य प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

आदेश में सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस निर्णय का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।