HKRN के तहत कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा तलब, शिक्षा निदेशालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
- By Gaurav --
- Friday, 15 May, 2026
Haryana Education Department
मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से अनुबंध के आधार पर कार्यरत शिक्षकों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। इस जानकारी के आधार पर आगे प्रशासनिक कार्रवाई, पद समायोजन, नीति संबंधी निर्णय और वित्त विभाग को सटीक रिपोर्ट भेजी जाएगी।
निदेशालय ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक सहायक (अतिरिक्त) के 679 पदों, शारीरिक शिक्षा के 1431 पदों तथा चित्रकला/कला शिक्षा सहायक के 571 पदों पर कार्यरत कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला अधिकारियों को कहा गया है कि वे प्रत्येक कर्मचारी की HKRN आईडी, पॉलिसी आईडी और जॉइनिंग से संबंधित सभी रिकॉर्ड डिजिटल और दस्तावेजी रूप में निदेशालय को भेजें। इसके अलावा कर्मचारियों के सेवा संबंधी सभी जरूरी दस्तावेज भी रिपोर्ट के साथ संलग्न करने के निर्देश दिए गए हैं।