Haryana Congress Candidates- हरियाणा में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल; फर्जी बताई जा रही

हरियाणा में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल; 9 सीटों पर इन नेताओं के नाम, फर्जी बताई जा रही, यहां देख लें

Congress List Final Candidates For Nine Lok Sabha Seats Haryana

Haryana Congress Lok Sabha Candidates Fake List Viral News Update

Haryana Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कांग्रेस ने कई अलग-अलग राज्यों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस बीच हरियाणा में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में हरियाणा की 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हैं। हालांकि, यह लिस्ट फर्जी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि, कांग्रेस की तरफ से अभी हरियाणा में उम्मीदवारों की कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है।

वहीं लिस्ट की पुष्टि को लेकर कांग्रेस के एक बड़े नेता से बात करने पर भी यह मालूम हुआ है कि हरियाणा में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की वायरल हो रही लिस्ट फर्जी है। फिलहाल, कांग्रेस की यह लिस्ट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। जबकि हरियाणा में पार्टी की तरफ से अब तक एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।

वायरल हो रही लिस्ट

Haryana Congress Lok Sabha Candidates Fake List Viral News Update
 

रविवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई

हरियाणा में लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर काफी लंबे समय से कांग्रेस हाईकमान में मंथन जारी है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकें हो रहीं हैं। बीते रविवार को भी एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें हरियाणा- पंजाब समेत अन्य कुछ राज्यों के लिए उम्मीदवारों पर मंथन हुआ।

नेताओं की गुटबाजी को लेकर फंसा उम्मीदवारों पर पेंच

बड़ा सवाल है कि, हरियाणा की मात्र 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर कांग्रेस इतनी जद्दोजहद में क्यों है? उम्मीदवारों की घोषणा में इतनी देरी क्यों हो रही है? कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, नेताओं की गुटबाजी के चलते पार्टी को उम्मीदवारों की घोषणा में देरी हो रही है। इसीलिए उम्मीदवारों पर पेंच फंसा हुआ है।

हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप चुके हैं। ऐसे में गुटबाजी के कलेश और उम्मीदवारों की जीत को ध्यान में रखते हुए फैसला हाईकमान को लेना है। देखना यह होगा कि, उम्मीदवारों के चयन में किस गुट की चलती है। मालूम रहे कि, हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। यहां कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि 1 सीट-कुरुक्षेत्र आम आदमी पार्टी को दी गई है।