Haryana Congress Chief Rao

बादली में आज कांग्रेस की सद्भाव यात्रा, राव नरेंद्र सिंह होंगे शामिल

pp

Haryana Congress Chief Rao

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Rao Narendra Singh आज बादली क्षेत्र में आयोजित सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से बड़ी संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि वह आज शाम 4 बजे बादली में आयोजित सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे और कांग्रेस पार्टी के सभी साथियों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। इस यात्रा को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सद्भाव यात्रा का कार्यक्रम अलग-अलग गांवों से होकर निकलेगा। यात्रा दोपहर 3 बजे याकूबपुर से शुरू होगी, इसके बाद 4 बजे सोधी, 5 बजे पेल्पा और शाम 6 बजे निमाणा पहुंचेगी। कांग्रेस इसे सामाजिक सौहार्द और जनसंपर्क अभियान के रूप में देख रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हरियाणा में आगामी राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए कांग्रेस संगठन लगातार जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने में जुटा है और यह यात्रा उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।                                                                            PunjabKesari