Haryana CM Nayab Saini- अब 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर; हरियाणा में CM नायब सैनी की बड़ी घोषणा
BREAKING
ईरान से लड़ाई में इजरायल के रोज खर्च हो रहे 17.32 अरब रुपए; ईरानी हमले से इजरायली शहरों में इमारतें तबाह, भयानक हैं ये वीडियो हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारी; PGI पोस्टमॉर्टम हाउस के पास सुसाइड से हड़कंप, बताया जा रहा यह कारण हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक्सटेंशन; कार्यकाल बढ़ाया गया, सिफारिश पर केंद्र सरकार की मंजूरी, इसी 30 जून को रिटायरमेंट IPS पुष्पेंद्र कुमार को चंडीगढ़ DGP का चार्ज; मई में दिल्ली से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ पुलिस के IG बने थे, गृह मंत्रालय ने की नियुक्ति साड़ी-ब्लाउज और मंगलसूत्र पहने पकड़ा गया बदमाश; पुलिस से बचने के लिए महिला बना, घूंघट के अंदर से इशारा कर चकमा देता रहा

अब 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर; हरियाणा में CM नायब सैनी की बड़ी घोषणा, विधानसभा चुनाव से पहले चल दिया बड़ा दांव

Haryana CM Nayab Saini Gas Cylinder Announcement Rs 500 Teej Mahotsav

Haryana CM Nayab Saini Gas Cylinder Announcement Rs 500 Teej Mahotsav

Haryana CM Nayab Saini: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले मौजूदा बीजेपी सरकार ने प्रदेश के करीब 46 लाख परिवारों को बड़ी राहत दी है। इन परिवारों को अब 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। ये 46 लाख परिवार, वो परिवार हैं। जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि, ऐसे परिवारों को अब 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिला करेगा।

दरअसल, सीएम सैनी आज हरियाली तीज के अवसर पर जींद में आयोजित भव्य 'राज्य स्तरीय तीज महोत्सव' में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां यहीं मंच से सीएम ने यह बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा- तीज के पावन पर्व पर मैं यह घोषणा करता हूं कि हरियाणा प्रदेश के ऐसे 46 लाख परिवार जिनकी आय 1.80 लाख तक है और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 12 लाख लाभार्थी महिलाओं को अब गैस का सिलेंडर मात्र 500 रुपए में मिलेगा।

बता दें कि, गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने के अलावा सीएम सैनी की तरफ से कई और बड़ी घोषणायेँ भी की गईं हैं। सीएम ने कहा कि, एक लाख 80 हज़ार तक सलाना आय वाले परिवारों की लड़कियों को ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही विवाह शगुन योजना की राशि को 41 हजार से बढ़ा कर 71 हजार कर दिया गया है।

इसके अलावा महिला उद्यमियों को अब 3 लाख की जगह 5 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाएगा। वहीं हरियाणा पुलिस में अब महिला पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाकर 15% तक किया जाएगा। जबकि तीन लाख किशोरियों और छात्राओं को फ्री सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही हरियाणा प्रदेश के 10 लाख बच्चों को फोर्टीफाइड दूध उपलब्ध कराया जाएगा।

सीएम सैनी का कहना है कि, तीज के मौके पर हमारी घोषणाएं हरियाणा के हर परिवार, विशेष कर महिलाओं को बड़ी राहत देने वाली हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सदैव ही महिलाओं के कल्याण और उनकी भलाई को प्राथमिकता दी है। सीएम ने कहा कि, ये घोषणाएं हमारे लिए संकल्प पत्र हैं। क्योंकि भाजपा जो कहती है उसे निभाती भी है। लेकिन कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलकर लोगों को बहकाती है लेकिन मौका आने पर करती कुछ नहीं है। पूरे पांच साल कांग्रेस सिर्फ अपने भाई-भतीजों और चंद परिवारों की सेवा में खजाना लुटवाती है।

सीएम बोले- माताओं-बहनों का आशीर्वाद लिया

जींद में तीज महोत्सव' में शिरकत करने पहुंचे सीएम सैनी ने कहा- पांडु-पिंडरा की धरती जींद से तीज के पावन मौके पर 30 हजार से ज्यादा अपनी माताओं-बहनों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया है और इसी कड़ी में हरियाणा की सरकार ने माताओं-बहनों को राहत देने के लिए निम्न घोषणाएं की हैं। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित बहनों को तीज की कोथली भेंट कर तीज की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सौभाग्य, उमंग, खुशियां व समृद्धि की कामना की।