Haryana BJP-JJP Alliance: हरियाणा में टूट रहा BJP-JJP का गठबंधन? क्या बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा में टूट रहा BJP-JJP का गठबंधन? क्या बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, दुष्यंत ने कहा- किसी ने एहसान नहीं किया

Haryana CM Manohar Lal on BJP-JJP Alliance

Haryana CM Manohar Lal on BJP-JJP Alliance: पिछले कुछ दिनों से हरियाणा की BJP-JJP गठबंधित सरकार को लेकर चर्चाओं का बाजार खूब गर्म है। बातें चल रही हैं कि, दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट जाएगा और मौजूदा सरकार गिर जाएगी। लेकिन अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मसले पर अपना स्पष्ट बयान दे दिया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज चंडीगढ़ में किसानों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान ही उन्होंने BJP-JJP गठबंधन टूटने पर अपना बयान दिया। खट्टर ने गठबंधन न टूटने की बात कही। उन्होंने कहा कि, गठबंधन के मसले पर राजनीति हो रही है। हरियाणा में BJP-JJP के गठबंधन में सरकार चलती रहेगी। जनहित में सरकार चलाने के लिए गठबंधन दोनों पार्टियों की आवश्यकता है। यहां किसी की मजबूरी नहीं है।

बतादें कि, इससे पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला भी इसी तरह की बात कह चुके हैं। दुष्यंत चौटाला का कहना है कि, राज्य में एक स्थिर सरकार चलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दोनों दलों (बीजेपी-जेजेपी) के बीच गठबंधन हुआ था। गठबंधन बनाने की किसी की कोई मजबूरी नहीं थी और न ही किसी ने किसी पर एहसान किया। प्रदेश की प्रगति के लिए दोनों पार्टियों में गठबंधन हुआ और दोनों पार्टियों के सहयोग से सरकार स्थिर रूप से चल रही है.

हरियाणा सरकार ने सूरजमुखी पर किसानों को दी राहत

आपको यह भी बतादें कि, हरियाणा सरकार ने किसानों को सूरजमुखी पर बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि, सूरजमुखी किसानों को प्रति क्विंटल 1000 रुपए की अंतरिम भावान्तर भरपाई की गई है। मुख्यमंत्री ने 8528 किसानों को 29 करोड़ 13 लाख 12 हजार रुपए की राशि उनके अकॉउंट में ट्रांसफर कर दी। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, किसानों में यह भ्रम पैदा किया जा रहा है कि हमारी सरकार उनके बारे में नहीं सोचती। खट्टर ने कहा कि, जितना बीजेपी सरकार ने किसानों के बारे में सोचा है। उतना किसी पार्टी की सरकार ने नहीं सोचा।