Haryana Civic Workers Strike

हरियाणा में 30 हजार सफाई व फायर कर्मियों की हड़ताल, सरकार से बातचीत बेनतीजा

pp

Haryana Civic Workers Strike

हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और शहरी निकाय विभाग हरियाणा के बीच हुई अहम बैठक बेनतीजा रही।

बैठक में विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा ने सफाई अभियान का हवाला देते हुए हड़ताल टालने की अपील की, लेकिन संघ के नेताओं ने साफ कहा कि जब तक ठेका प्रथा खत्म नहीं होती और कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेकर न्यूनतम 30,000 रुपये वेतन देने का आदेश जारी नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने चेतावनी दी है कि यदि 2 मई तक सरकार समाधान नहीं निकालती, तो हड़ताल को और आगे बढ़ाया जाएगा।

शुक्रवार से प्रदेश के करीब 30 हजार सफाई और फायर कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे शहरी सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। दूसरी ओर, शहरी निकाय विभाग हरियाणा ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इस टकराव के चलते प्रदेश में सफाई व्यवस्था और आपात सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है।