हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये अहम् निर्देश, जानिए क्या है बड़ी खबर

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये अहम् निर्देश, जानिए क्या है बड़ी खबर

Haryana PPP

Haryana PPP

चंडीगढ़, 7 फरवरी - Haryana PPP: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि परिवार पहचान पत्र(family identity card) से सम्बंधित आंकड़ों को सत्यापित करने के बजाए उनकी आधिकारिक पुष्टि करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रदेश के हर परिवार के हर एक सदस्य खासकर वृद्धों, द्वियांगों और बच्चों से सम्बंधित आंकड़ों की पक्के तौर पर पुष्टि की जाए।

​मुख्यमंत्री ने ये निर्देश गत सायं: अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर नागरिक संसाधन सूचना विभाग(Citizen Resource Information Department) (क्रिड) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
​मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में वृद्धों की ज़रूरतों के साथ-साथ उनकी अभिरुचियों, प्रतिभा, शौक और रुझान से सम्बंधित जानकारियों पर कार्य किया जाना जाए। प्रदेश में 60 वर्ष से ऊपर के हर वरिष्ठ नागरिक की देख-रेख सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इसे बखूबी निभाएगी। अधिकारी नागरिक संसाधन सूचना विभाग की व्यवस्था को और अधिक तर्कसंगत बनाने के लिए कार्य करे।
​मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बच्चों से सबंधित डाटा जैसे क्रेच में जाने वाले बच्चे, आंगनवाड़ी जाने वाले बच्चे और स्कूल जाने वाले बच्चों से सम्बंधित जानकारियां भी संकलित करने के निर्देश दिए।
​बैठक में हरियाणा के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान  सचिव एवं नागरिक संसाधन सूचना विभाग के प्रधान सचिव श्री वी.उमाशंकर और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल व अन्य वरिष्ठï अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह पढ़ें:

हरियाणा में पति की हैवानियत: पत्नी ने सेक्स करने से मना किया तो 3 दिन तक बेल्ट से पीटा, पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया

पंचकूला में बहुमंजिला निर्माण से बनी समस्या का समाधान मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन  

दीपक बंसल बने विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति के अध्यक्ष