Akansh Dhull Rank-3: हरियाणा BJP नेता का बेटा UPSC में Rank-3 पर; आकांश ढुल ने पहले भी 2 बार क्रैक किया एग्जाम

हरियाणा BJP नेता का बेटा UPSC में Rank-3 पर; आकांश ढुल ने पहले भी 2 बार क्रैक किया एग्जाम, 8 साल की मेहनत से अब IAS

Haryana BJP Leader Son Akansh Dhull Gets UPSC Rank-3 CSE Result 2025

Haryana BJP Leader Son Akansh Dhull Gets UPSC Rank-3 CSE Result 2025

Akansh Dhull UPSC Rank-3: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आज शुक्रवार (6 मार्च) को जारी कर दिया है। इस बार कुल 958 कैंडिडेट्स परीक्षा में क्वालीफाईड हुए हैं और मेरिट लिस्ट में शामिल किए गए हैं। वहीं इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है और RANK-1 पर अपनी जगह बनाई है। अनुज अग्निहोत्री के बाद राजेश्वरी सुवे एम ने ऑल इंडिया RANK-2 और आकांश ढुल ने ऑल इंडिया RANK-3 हासिल की है।

UPSC Rank-3 पाने वाले आकांश ढुल 25 साल के हैं और हरियाणा के रहने वाले हैं। वह हरियाणा बीजेपी नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। आकांश ढुल का यह UPSC का तीसरा अटेम्प्ट था। इससे पहले वह 2 बार यूपीएससी क्रैक कर चुके हैं लेकिन वह दोनों बार IAS के लिए चयनित नहीं हो पाये और उनका सिलेक्शन (Indian Audit and Accounts Service) यानि IAAS के लिए हुआ। लेकिन आकांश की जिद थी कि उन्हें IAS ही बनना है। जिसके लिए आकांश ने लगातार और मजबूत तैयारी की और अबकी तीसरी बार न सिर्फ IAS में चयन होने का अपना सपना सच किया बल्कि ऑल इंडिया RANK-3 भी हासिल की की।

आठ सालों की मेहनत आखिर रंग लाई

आकांश ढुल की इस बड़ी सफलता से घर वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बेटे आकांश के UPSC रिज़ल्ट 2025 में तीसरी रैंक लाने पर पिता और हरियाणा BJP नेता कृष्ण ढुल ने कहा, "मैं उसकी कामयाबी को शब्दों में बयां भी नहीं कर सकता। पिछले आठ सालों में उसने जिस एकाग्रता से जो कड़ी मेहनत की है, वह तारीफ़ के काबिल है। उसने साबित कर दिया है कि अगर कोई बच्चा लगातार एक गोल सेट करे और कड़ी मेहनत करे, तो उसे निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।''

पहली बार UPSC एग्जाम क्रैक करने पर 342 रैंक

BJP नेता कृष्ण ढुल ने बताया, ''आकांश ने जब पहली बार UPSC एग्जाम दिया तो उसकी 342 रैंक आई थी। जिसमें उसे (Indian Audit and Accounts Service) यानि IAAS सर्विस मिल रही थी तो मैंने उससे कहा था कि  IAAS तो तू बन ही रहा है और इसमें तो एक A ज्यादा ही है। लेकिन उसका कहना था नहीं पापा मुझे एक A वाला IAS ही बनना है। इसलिए जब एक IAS के लिए चयनित नहीं हो जाता तब तक मैं रुकूँगा नहीं।''

दूसरी बार UPSC एग्जाम क्रैक करने पर 290 रैंक

कृष्ण ढुल ने बताया, ''आकांश ने जब दूसरी बार UPSC एग्जाम दिया तो उसकी 290 रैंक आई थी। जिसमें वह IAS या IPS नहीं बन पाया। लेकिन इस बार उसे पूरा भरोसा था कि वह पक्का IAS के लिए चयनित हो जाएगा। लेकिन इस लेवल तक पहुंचेगा ये उसने और हमने किसी ने अपेक्षा नहीं की थी। हम तो ये उम्मीद कर रहे थे की वो पहले 100 बच्चों में जरूर आयेगा। उसकी इस रैंक के लिए  मैं उसकी मेहनत और भगवान के आशीर्वाद को साधुवाद देता हूं।''

आकांश की मां हमेशा उसके साथ खड़ी रही

कृष्ण ढुल ने बताया, ''आकांश को यहां तक लाने में उसकी मां यानि मेरी पत्नी का इसमें सबसे बड़ा रोल है। जब भी उसे ज़रूरत पड़ी, उसकी मां उसके साथ खड़ी रही। इसके अलावा उसके दोस्तों ने भी उसका पूरा उत्साह बनाए रखा। इसके अलावा मेरे कई सारे IAS दोस्तों और लोगों का भी इसमें योगदान रहा है। आकांश को इस कामयाबी तक पहुंचाने के लिए मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपना योगदान दिया।''

CM नायब सैनी ने फोन पर दी बधाई

आकांश ढुल ने केवल अपने मां-बाप और परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे हरियाणा को गर्व महसूस कराया है। गर्व के इस पल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने BJP नेता कृष्ण ढुल को फोन पर बेटे की इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। वहीं सीएम सैनी से बात करते हुए कृष्ण ढुल ने आग्रह किया कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर घर आकर आकांश को आशीर्वाद देना होगा। आकांश ढुल ने आज यह बता दिया है कि अगर सच्ची लगन से मेहनत की जाए तो एक दिन कामयाबी आपके चरण जरूर चूमती है।

 

UPSC CSE फाइनल रिजल्‍ट जारी: अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर RANK-1, टॉप 10 में 3 लड़कियां, यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट