Haryana BJP Appointments: पटौदी MLA सत्य प्रकाश को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, सुनीता दांगी महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हरियाणा BJP में अहम नियुक्तियां; प्रदेश उपाध्यक्ष से लेके जिला अध्यक्ष तक, देखें किसे क्या जिम्मेदारी? पूरी लिस्ट ये रही

Haryana BJP Appointments Latest News

Haryana BJP Appointments Latest News

Haryana BJP Appointments Latest News: भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा संगठन में प्रदेश लेवल पर अहम नियुक्तियां की गई हैं। हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने ये नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता को अब बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि यमुनानगर के ईश्वर पलाका और रोहतक की रेनू डाबला को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं सुनीता दांगी को हरियाणा महिला बीजेपी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में 5 सदस्य नियुक्त

ओपी धनखड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी में 5 सदस्य भी नियुक्त किए हैं। रेवाड़ी के हुक्म यादव सहित करनाल के भगवान दास कबीर पंथी, रोहतक के अजय बंसल, नारनौल के राकेश शर्मा और सोनीपत की सुमित्रा चौहान को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

चार जिला प्रभारी बनाए

बतादें कि, ओपी धनखड़ द्वारा हरियाणा बीजेपी के जिला प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। रेवाड़ी, जींद, सोनीपत और पानीपत जैसे जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त हुए हैं। रेवाड़ी से मुकेश गौड़, जींद से धर्मवीर मिर्जापुर, सोनीपत से जवाहर सैनी और पानीपत से संदीप जोशी को जिला प्रभारी बनाया गया है।

तीन जिला अध्यक्ष नियुक्त

इसके अलावा हरियाणा बीजेपी के तीन जिलों में जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। रेवाड़ी में प्रीतम चौहान, महेंद्रगढ़ में दयाराम यादव और रोहतक में रणबीर ढाका को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Haryana BJP Appointments Latest News
Haryana BJP Appointments Latest News