अकाल तख्त के हुक्मनामे पर सवाल उठाना पंथ पर हमला: सुखबीर बादल पर बरसे हरजोत बैंस
- By Gaurav --
- Thursday, 09 Apr, 2026
Harjot Bains slams Sukhbir Badal
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के 2 दिसंबर 2024 के हुक्मनामों पर टिप्पणी की थी। बैंस ने कहा कि ऐसे बयान सिख पंथ की सर्वोच्च सत्ता को कमजोर करते हैं और धार्मिक भावनाओं पर सीधा हमला हैं।
उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख पंथ का सर्वोच्च आध्यात्मिक केंद्र है और वहां से जारी हर हुक्मनामा ब्रह्म आदेश होता है, जिस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। उन्होंने कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मामले का सख्त संज्ञान लेने की अपील की।
बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को लेकर भी एसजीपीसी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस परियोजना के मूल डिजाइन का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा राजनीतिक कारणों से बदल दिया गया, ताकि इसका श्रेय पंजाब सरकार को न मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य तख्त श्री केशगढ़ साहिब को गुरुद्वारा सीस गंज साहिब से जोड़ना था, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैंस ने कहा कि वे सिख संस्थाओं के निर्णय का सम्मान करते हैं, लेकिन सिख समुदाय को यह याद रहेगा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को किसने रोका