हरचन्द सिंह बस्र्ट ने कैबिनेट मंत्रियों की हाजिऱी में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला

हरचन्द सिंह बस्र्ट ने कैबिनेट मंत्रियों की हाजिऱी में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला

Punjab Mandi Board

Punjab Mandi Board

चंडीगढ़, 27 फरवरी: पंजाब मंडी बोड(Punjab Mandi Board) के नव-नियुक्त चेयरमैन स. हरचन्द सिंह बस्र्ट(Newly appointed chairman Mr. Harchand Singh Burst) ने आज पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों(cabinet ministers) और विधायकों एवं आम आदमी पार्टी के वॉलंटियरों(Aam Aadmi Party Volunteers) की हाजिऱी में पंजाब मंडी बोर्ड में अपने पद का कार्यभार संभाला।  

इस अवसर पर वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर, परिवहन एवं पशु पालन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर और राजस्व मंत्री श्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने स. बस्र्ट को साझे तौर पर बधाई दी और आशा अभिव्यक्त की कि पंजाब मंडी बोर्ड, नए चेयरमैन के मार्गदर्शन अधीन नई ऊँचाईयाँ हासिल करेगा। उन्होंने नव- नियुक्त चेयरमैन को शुभकामनाएँ देते हुए पंजाब सरकार द्वारा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।  

स. बस्र्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान समेत पार्टी की सीनियर लीडरशिप का नई जि़म्मेदारी देने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह लोक हित में राज्य और राज्य के लोगों की तरक्की और ख़ुशहाली के लिए काम करेंगे।  

इस अवसर पर एम.एल.ए. जसविन्दर सिंह रमदास, अजीतपाल सिंह कोहली, मास्टर जगसीर सिंह, विजय सिंगला, गुरमीत सिंह खुड्डियाँ, वरिन्दर गोयल, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदित्त सिंह सेखों, जमीलू रहमान, देविन्दरजीत सिंह लाडी धौस, कुलवंत सिंह, कुलजीत सिंह रंधावा, रजिन्दरपाल कौर छीना, नरेश कटारिया, अमरपाल सिंह, अमनदीप कौर, कुलवंत सिंह पंडोरी, प्रिंसिपल बुद्ध राम, लाभ सिंह उग्गोके, बलकार सिंह डी.सी.पी, फौजा सिंह सरारी, जगदीप सिंह काका बराड़, नीना मित्तल, मनजीत सिंह बिलासपुर, दलजीत सिंह गरेवाल भोला, स्वर्ण सिंह धुन, कुलवंत सिंह शतराना, डॉ. अजय गुप्ता, सरबजीत कौर माणूके के अलावा पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारी, आदरणीय सज्जन एवं नव-नियुक्त चेयरमैन के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।  

यह पढ़ें:

पंजाब में कांग्रेस नेता की हत्या; मैरिज पैलेस में गोलियों से भूना, अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले मौत

पंजाब की अब इस जेल में खूनी वारदात; जेल वार्डन पर धारदार चीज से जानलेवा हमला, कैदियों ने चम्मचों को किया था पैना

पूरा देश मानता है, केवल अरविंद केजरीवाल ही पीएम मोदी को चुनावी रण में हरा सकते हैं- राघव चड्ढा