Gyanvapi Masjid-Mandir Case: ज्ञानवापी पर हिन्दू पक्ष की बड़ी जीत, अदालत के बड़े फैसले से मुस्लिम पक्ष को झटका
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Gyanvapi Masjid-Mandir Case: ज्ञानवापी पर हिन्दू पक्ष की बड़ी जीत, अदालत के बड़े फैसले से मुस्लिम पक्ष को झटका

Gyanvapi Masjid-Mandir Case Decision

Gyanvapi Masjid-Mandir Case Decision

Gyanvapi Masjid-Mandir Case Decision : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर विवाद पर सोमवार को जिला अदालत ने एक बड़ा फैसला दे दिया है| यह फैसला हिन्दू पक्ष में आया है| जिससे हिंदू पक्ष में खुशी की लहर दौड़ गई है और हर-हर महादेव के नारे लग रहे हैं|

अदालत ने कहा मामला सुनने योग्य

दरअसल, जिला अदालत ने आज इस बात पर फैसला देना था कि ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर विवाद का मामला सुनने लायक है या नहीं| बरहाल, जिला अदालत ने इस मामले को सुनवाई योग्य माना है और अब मामले में अगली सुनवाई 22 सितम्बर को होगी| जिला अदालत ने मुस्लिम पक्ष की उस अर्जी को रद्द कर दिया है जिसमें एक्ट-1991 के उल्लंघन का हवाला देते हुए यह कहा गया था कि इस मामले में सुनवाई नहीं की जा सकती| यह मामला सुनने लायक नहीं है|

बतादें कि, मुस्लिम पक्ष ज्ञानवापी को मस्जिद बता रहा है जबकि हिन्दू पक्ष का कहना है कि ज्ञानवापी मंदिर है| ध्यान रहे कि, ज्ञानवापी मस्जिद और मंदिर विवाद प्रकरण की जब शुरुवात हुई तो इसे लेकर ज्ञानवापी में तीन दिन तक सर्वे चला था| जिसमें हिन्दू पक्ष की ओर से शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था और साथ ही देवी-देवताओं के साक्ष्य मिलने की बात कही गई थी| हालांकि, मुस्लिम पक्ष ने शिवलिंग को फव्वारा बताया है|