विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की पंचकूला नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की पंचकूला नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा

Panchkula Municipal Corporation

Panchkula Municipal Corporation

नगर निगम की बिल्डिंग का काम बीच में लटकाने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश

चंडीगढ़ 17 नवंबर: Panchkula Municipal Corporation: विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को विधान सभा सचिवालय में पंचकूला नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों को कहा कि वे विकास कार्यों को गति देने के लिए साइट पर जाकर कार्यों की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लटकाने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में नगर निगम की बिल्डिंग का कार्य बीच में छोड़ने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के भी आदेश दिए गए। फिलहाल यह फर्म डी-बार की गई है। इसके साथ ही निगम का कार्य करने वाले ठेकेदारों की समयबद्ध तरीके से पेमेंट करने के भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को समय पर पेमेंट नहीं होने के कारण काम की रफ्तार धीमी हो जाती है।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने नगर निगम के तहत आने वाले गांवों और सेक्टर्स में बनने वाले सामुदायिक केंद्रों की प्रगति का भी जायजा लिया। इस पर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि 11 गांवों में सामुदायिक केंद्र बनाए जा रहे हैं। इनमें से डबकौरी के सामुदायिक केंद्र का 30 नवंबर को और मानक्या के सामुदायिक केंद्र का 4 दिसंबर को उद्घाटन किया जाएगा। वहीं जसवंत गढ़ में 20 नवंबर, अलिपुर में 22 नवंबर को शिलान्यास होंगे। सेक्टर 27 में बने ओल्ड एज होम का 20 दिसंबर को उद्घाटन होगा। इसके अलावा सुखदर्शनपुर, खंगेसरा, नग्गल, जसवंतगढ़, कोट, चंडी मंदिर, बिल्ला, मोगीनन्द और सेक्टर 19 में बनने में भी जल्द सामुदायिक केंद्र बनेंगे। बैठक में स्ट्रे कैटल और स्ट्रे डॉग की समस्या के निवारण पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, संयुक्त आयुक्त रिचा राठी, उपायुक्त अपूर्व सिंह, एस.ई. विजय गोयल, कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार व अजय पंघाल, सिविल एसएओ मनोज अहलावत, सहायक परियोजना अधिकारी/जूनियर इंजीनियर सुशील शर्मा, पुनीत बंसल, मनीष गुप्ता भी उपस्थित रहे।

सफाई कर्मचारियों के लिए समान काम-समान वेतन पॉलिसी लागू करने के निर्देश
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से मिले सफाई कर्मचारी नेता

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए समान काम-समान वेतन पॉलिसी लागू करने के निर्देश के निर्देश दिए हैं। गुप्ता ने यह आदेश सफाई कर्मचारी नेता रामफल पारखी और जोगेन्द्र प्रधान की मांग पर दिए हैं। कर्मचारी नेता रामफल पारखी उनके साथी अपनी मांगों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष से मिले थे। इससे पूर्व 9 नवम्बर 2023 को इन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम आयुक्त कार्यालय पर धरना भी दिया था। इनकी प्रमुख मांगों में सभी सफाई कर्मचारियों के लिए समान काम समान वेतन एरियर सहित लागू करवाना है। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों के जूता, वर्दी और महंगाई भत्ता, कनक लोन, सफाई भत्ता और दिवाली बोनस की भी मांग की है।

यह पढ़ें:

छह साल के शिवांश की हत्या कर शव बेड में छिपाया, मुंह में कपड़ा ठूंस डेड बॉडी को तेजाब से जलाया

एनएचएम हरियाणा ने होटल रेड बिशप में वयस्क बीसीजी टीकाकरण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया

हरियाणा के नूंह में महिलाओं पर पत्थरबाजी; कुआं पूजन करने निकली थीं, आरोप- मदरसे से बरसाए गए पत्थर, माहौल बिगड़ा, SP का VIDEO