Gurugram Car Dragged Bike Video: गुरुग्राम में दिल्ली जैसा कांड! कार ने टक्कर के बाद बाइक को 4 किलोमीटर तक घसीटा

गुरुग्राम में दिल्ली जैसा कांड! VIDEO; कार ने टक्कर के बाद बाइक को 4 किलोमीटर तक घसीटा, सड़क पर भीषण चिंगारियां उठती रहीं

Gurugram Car Dragged Bike Video

Gurugram Car Dragged Bike Video

Gurugram Car Dragged Bike Video: दिल्ली का कंझावला केस याद है कि कैसे यहां पर स्कूटी सवार 20 लड़की की एक लड़की को कार से कई किलोमीटर तक घसीटा गया था। लड़की कार के नीचे फंसी सड़क पर बुरी तरह रगड़ती रही और आखिर में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बतादें कि, कुछ ऐसा ही केस अब गुरुग्राम से सामने आया है। हालांकि, यहां यह गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

दरअसल, गुरुग्राम के केस में कार के नीचे कोई इंसान तो नहीं फंसा लेकिन बाइक जरूर फंस गई। जिसे कार ने 4 किलोमीटर तक घसीटा। मसलन, कार के नीचे अगर बाइक की जगह कोई इंसान भी होता तो कार उसे भी सड़क पर घसीटती। बतादें कि, जब कार बाइक को सड़क पर घसीट रही थी तो भीषण चिंगारियां उठ रहीं थीं। कार काफी तेज रफ़्तार में थी। चालक कार को रोक नहीं रहा था। वहीं सड़क पर जिसने भी यह पूरा मंजर देखा। उसके रोंगटे खड़े हो गए।

बाइक पर दो लोग सवार थे

मिली जानकारी का अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 62 की है। बाइक पर दो लोग सवार थे। जिन्हें इस तेज तफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद दोनों लोग बाइक से अलग दूर जा गिरे। जबकि बाइक कार के नीचे फंस गई। बताया जाता है कि, हादसे के बाद कार चालक ने कार को रोकना मुनासिफ नहीं समझा और भगाता चला गया। जहां कार के साथ-साथ बाइक भी सड़क पर रगड़ती रही। फिलहाल, इस घटना में बाइक सवार दोनों लोगों की जिंदगी बाल-बाल बची है। अगर बाइक के साथ ये दोनों लोग भी कार के नीचे फंस जाते तो इनकी जान जा सकती है। क्योंकि कार चालक कार नहीं रोकता।

गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज किया

बताते हैं कि, इस घटना का गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं घटना का जो वीडियो सामने आया है। उसे आप देखिए। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

यह पढ़ें- दिल्ली में 20 साल की लड़की के साथ दरिंदगी किस कदर हुई? यहां देखिए उसके वीडियोज