Gurmeet Ram Rahim Parole Updates: राम रहीम को पैरोल मिली तो हो गया बवाल; सोशल मीडिया पर सरकार को मिल रहे ताने

राम रहीम को पैरोल मिली तो हो गया बवाल; सोशल मीडिया पर सरकार को मिल रहे ताने, 30 दिन के लिए बाहर आया, जेल से निकला, सीधा डेरा रवाना

Gurmeet Ram Rahim Parole Updates

Gurmeet Ram Rahim Parole Updates

Gurmeet Ram Rahim Parole Updates: यौन शोषण और हत्या जैसे केस में सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda Chief) गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम अब 30 दिन की पैरोल (Gurmeet Ram Rahim Parole) पर जेल से आजाद रहेगा। राम रहीम जेल से निकल यूपी के बागपत स्थित अपने डेरे के लिए रवाना हो गया है।

राम रहीम को 7वीं बार पैरोल मिली

बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है जब राम रहीम को पैरोल दी गई हो। इससे पहले भी राम रहीम को 6 बार पैरोल दी जा चुकी है। यानि राम रहीम को अब 7वीं बार पैरोल मिली है। करीब 2.5 साल में 7 बार सरकार ने राम रहीम को पैरोल दी है। इससे पहले राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल दी गई थी. जबकि इससे पहले अक्टूबर 2020 में एक दिन, मई 2021 में एक दिन, फरवरी 2022 में 21 दिन, जून 2022 में 30 दिन, अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल पर राम रहीम को जेल से रिहा किया गया था।

सोशल मीडिया पर सरकार को मिल रहे ताने

राम रहीम को पैरोल तो मिल गई है लेकिन बवाल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग राम रहीम की पैरोल का जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों द्वारा बीजेपी सरकार को कोसा जा रहा है। ताने मारे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि, राम रहीम अब फिर से डेरा सजाएगा। पता नहीं यह अपराधी कैसे दो-चार महीने के अंतर में जेल से बाहर आ जाता है। गजब है सरकार, फिर 30 दिन की पैरोल दे दी। लोगों ने कहा कि नाकारा तंत्र कैसे काम करता है, उसका ये Perfect Example है। इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने भी सरकार को खूब घेरा। मालीवाल ने कहा कि, राम रहीम जैसे बलात्कारी-हत्यारों को 2.5 साल में 7 बार सरकार पैरोल देगी... ब्रज भूषण के मामले में कुछ बोलेगी नही, मणिपुर में महिलाओं के शोषण पर चुप्पी होगी… बेटियाँ ऐसे बचेंगी?

सुनारिया जेल में सजा काट रहा राम रहीम

राम रहीम को एक नहीं तीन-तीन मामलों में में सजा मिली हुई है। सबसे पहले 2017 में राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और इसके बाद रणजीत सिंह हत्याकांड में भी फैसला आया। इसमें भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बतादें कि, तीनों ही मामलोँ में पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है। राम रहीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में अपनी सजा पूरी कर रहा है।