Gunmen Kill 14, Kidnap 60 In Attacks In Nigeria

नाइजीरिया में गोलीबारी में 14 लोगों की हत्या, महिलाओं और बच्चों सहित 60 अन्य का कर लिया अपहरण 

Gunmen Kill 14 Kidnap 60 In Attacks In Nigeria

Gunmen Kill 14, Kidnap 60 In Attacks In Nigeria

Attacks In Nigeria- नाइजीरिया में गोलीबारी और अपहरण का मामला सामने आया है। बंदूकधारियों ने रविवार को पश्चिमोत्तर ज़म्फ़ारा राज्य में आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और कम से कम 60 अन्य का अपहरण कर लिया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा, एक पुलिस सूत्र और हमले के गवाह एक मोटरसाइकिल चालक ने कहा कि संदिग्ध इस्लामी विद्रोहियों ने देश के उत्तर-पूर्व में एक सैन्य सुरक्षा काफिले पर हमला किया, जिसमें 2 सैनिक और 4 नागरिक मारे गए।

एक स्थानीय नेता ने सुरक्षा कारणों से नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तीन समूहों में बंदूकधारियों ने एक सैन्य अड्डे और मगामी और कबासा समुदायों पर हमला किया, जिसमें 60 लोगों का अपहरण कर लिया, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। ज़म्फ़ारा नाइजीरिया के उन राज्यों में से एक है जहां सशस्त्र गिरोह फिरौती के लिए नागरिकों का अपहरण करते हैं।