Gujarat Assembly Election Result 2022 Live
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे LIVE; BJP को बंपर बहुमत, जीत का पहला खाता भी खोला, कांग्रेस और आप का कुछ ऐसा हाल

Gujarat Assembly Election Result 2022 Live

Gujarat Assembly Election Result 2022 Live

Gujarat Assembly Election Result 2022 Live: हिमाचल के साथ-साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे भी जारी हो रहे हैं| सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती लगातार की जा रही है और नतीजतन आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को बंपर बहुमत मिल रहा है| इसके साथ ही पार्टी ने जीत का पहला खाता भी खोल लिया है| यानि बीजेपी अबतक 2 सीटों पर अपनी जीत भी दर्ज कर चुकी है और साथ ही 150 सीटों पर आगे चल रही है| वहीं गुजरात में कांग्रेस और आप का हाल सही नहीं दिख रहा है| कांग्रेस जहां दूसरे नंबर पर रहते हुए 21 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है तो वहीं आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर रहकर 6 सीटों पर आगे चल रही है|

Gujarat Assembly Election Result 2022 Live
Gujarat Assembly Election Result 2022 Live

दो फेज में संपन्न हुआ था गुजरात विधानसभा चुनाव

बतादें कि, गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) दो फेज में संपन्न हुआ था| पहले फेज में गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर चुनाव कराया गया था| पहले फेज के लिए वोटिंग 1 दिसंबर को हुई थी| वहीं दूसरे फेज में 93 सीटों पर चुनाव हुआ था और वोटिंग 5 दिसंबर को कराई गई थी|

गुजरात की सत्ता पर बीजेपी है काबिज

गुजरात में बहुमत से सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत होती है| पिछले विधानसभा चुनाव में भी यहां बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर थी| बीजेपी ने 99 और कांग्रेस को 77 सीटें हासिल की थी| सभी सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव दिसम्बर 2017 को सम्पन्न हुआ था| वर्तमान में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल हैं| मालूम रहे कि, बीजेपी पांच सालों में गुजरात में दो मुख्यमंत्री बदल चुकी है|