Gujarat Assembly Election 2022 Announced: गुजरात में विधानसभा चुनाव का ऐलान

हिमाचल के बाद अब गुजरात में विधानसभा चुनाव का ऐलान, इलेक्शन कमीशन ने जारी किया चुनावी शेड्यूल, ये रहा

Gujarat Assembly Election 2022 Announced

Gujarat Assembly Election 2022 Announced : हिमाचल के बाद अब गुजरात में भी विधानसभा चुनाव 2022 का ऐलान हो गया है| दिल्ली में इलेक्शन कमीशन (Election Commission of India) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पूरा शेड्यूल (Gujarat Assembly Election Schedule) जारी कर दिया|

गुजरात विधानसभा चुनाव दो फेज में होगा

इलेक्शन कमीशन के अनुसार, गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) दो फेज में होगा| पहले फेज में गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा| पहले फेज के लिए वोटिंग 1 दिसंबर को होगी| वहीं दूसरे फेज में 93 सीटों पर चुनाव होगा| दूसरे फेज के लिए वोटिंग 5 दिसंबर को कराई जाएगी|

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम कब आएगा?

बात अगर चुनाव परिणाम की करें तो हिमाचल (Himachal Assembly Election 2022) की तरह गुजरात का चुनाव परिणाम भी 8 दिसंबर को ही जारी होगा| यानि गुजरात में भी वोटों के गिनती 8 दिसंबर को ही की जाएगी|

Gujarat Assembly Election 2022 Announced
Gujarat Assembly Election 2022 Announced

गुजरात की सत्ता पर बीजेपी है काबिज

गुजरात में बहुमत से सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत होती है| पिछले विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर थी| बीजेपी ने 99 और कांग्रेस को 77 सीटें हासिल की थी| सभी सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव दिसम्बर 2017 को सम्पन्न हुआ था| वर्तमान में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल हैं| मालूम रहे कि, बीजेपी पांच सालों में गुजरात में दो मुख्यमंत्री बदल चुकी है|