Gujarat Ministers resigns: गुजरात में सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा; CM को छोड़कर बीजेपी सरकार के 16 मंत्रियों का रिजाइन
BREAKING
गुजरात में सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा; CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर बीजेपी सरकार के 16 मंत्रियों का रिजाइन, अचानक ये क्या हुआ? चंडीगढ़ में कर्मचारियों को दिवाली से पहले अक्टूबर की सैलरी; प्रशासन ने जारी किया आदेश, कहा- इस तारीख से पूर्व वेतन जारी किया जाए भयावह! 22 किन्नरों ने एक साथ पी लिया जहर; बंद कमरे में फिनाइल पीते हुए वीडियो जारी किया, उल्टियां करते छाती पीटते रहे नवजात शिशुओं को लंबे समय तक एंटीबायोटिक देने की जरूरत नहीं; PGI चंडीगढ़ और विशेषज्ञों की स्टडी में सामने आई रिपोर्ट, पढ़ें चंडीगढ़ में बेटे के जन्मदिन से पहले बाप का मर्डर! मोहाली का युवक 22 मार्केट में मोबाइल खरीदने आया, लापता होने के बाद अब लाश मिली

गुजरात में सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा; CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर बीजेपी सरकार के 16 मंत्रियों का रिजाइन, अचानक ये क्या हुआ?

Gujarat All 16 Ministers Resigned Except CM Bhupendra Patel

Gujarat All 16 Ministers Resigned Except CM Bhupendra Patel

Gujarat All Ministers resigns: गुजरात से अचानक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। गुजरात सरकार के कुल 16 मंत्रियों का इस्तीफा हुआ है। दरअसल इन मंत्रियों से उनका इस्तीफा लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में हुई एक बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए। बताया जा रहा है कि मंत्रियों के इस्तीफे केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हुए हैं।

ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि गुजरात में बीजेपी सरकार की कैबिनेट का नए सिरे से विस्तार होने जा रहा है। यानि बड़ा फेरबदल भी। सामने आई जानकारी के मुताबिक, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी राज्य मंत्रिमंडल के इस विस्तार में शामिल मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी मौजूद रहेंगे।

गुजरात को अब नए मंत्री मिलने वाले

माना जा रहा है कि गुजरात की बीजेपी सरकार के कैबिनेट विस्तार में लगभग 5 पुराने मंत्रियों को बरकरार रखे जाने की उम्मीद है जबकि कई पुराने चेहरों का पत्ता कट सकता है। वहीं, कैबिनेट में 15 से 16 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। दो महिला नेताओं को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। नई कैबिनेट में लगभग 20 से 23 सदस्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम रहे कि गुजरात के मंत्रिपरिषद में अब तक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कुल 17 मंत्री थे। इनमें 8 कैबिनेट स्तर के मंत्री थे जबकि इतने ही राज्य मंत्री थे।

क्या है गुजरात कैबिनेट गठन का नियम?

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा कुल 182 सदस्यों वाली है। यानि राज्य में विधानसभा की 182 सीटें हैं। इनमें से कुल संख्या के 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी। इससे पहले उन्हें स्वर्गीय विजय रूपानी को बीच कार्यकाल से हटाकर सीएम बनाया गया था। वहीं इसी महीने की शुरुआत में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की जगह गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष बने थे।