कोटा में शादी से पहले दूल्हे की हत्या, खुशियों के घर में पसरा मातम
Groom Murdered Before Wedding in Kota
Groom Murdered Before Wedding in Kota, कोटा के अयाना थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. दौलतपुर निवासी युवक धर्मेंद्र सेन की हत्या हो गई. उसकी 1 मई को शादी होने वाली थी. परिवार के लोग शादी की तैयारी कर रहे थे. 27 अप्रैल को लग्न का कार्यक्रम था. इससे पहले ही बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया. कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि उसकी मंगेतर को दूल्हा पंसद नहीं था.
शादी की खरीदारी करने गया था
परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र सेन का रिश्ता मुंगेना में जोधराज सेन की बेटी से तय हुआ था. घर में शादी की तैयारियां चल रही थी. धर्मेंद्र बुधवार को अपनी मंगेतर, सुसर और साले के साथ इटावा खरीदारी करने आया था. वह जलेश्वर महादेव गौणदी से अपने गांव के लिए निकला तो रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने हमला कर दिया.
तीन बदमाशों ने किया हमला
धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसे इटावा अस्पताल और फिर कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. धर्मेंद्र सैनी की मंगेतर के पिता जोधराज ने बताया कि वापस गांव लौटते वक्त वारदात हुई है. तीन बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया था, और बाइक को भी छीनकर ले जाने का प्रयास किया था. हमलावरों ने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखे थे.
मंगेतर की भूमिका संदिग्ध
शादी से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. अयाना थाने के ड्यूटी ऑफिसर शेर सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है. जिस लड़की से धर्मेंद्र का विवाह होने वाला था, उसकी भी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है. महिला कांस्टेबल की टीम धर्मेंद्र की मंगेतर से पूछताछ कर रही है. पुलिस की एक टीम हमलावरों की तलाश में जट गई है.