"चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ, यात्रा होगी सुरक्षित और व्यवस्थित"

"चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ, यात्रा होगी सुरक्षित और व्यवस्थित"

Green Card System Launched for Char Dham Yatra

Green Card System Launched for Char Dham Yatra

हरिद्वार। Green Card System Launched for Char Dham Yatra, चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड प्रणाली की शुभारंभ एआरटीओ कार्यालय रोशनाबाद में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया।

ग्रीन कार्ड के तहत यात्रा में शामिल सभी वाहनों की तकनीकी फिटनेस और सुरक्षा की जांच अनिवार्य होगी। आपात स्थिति में वाहन से जुड़ी पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी।

वाहन स्वामी विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर शुल्क जमा करेंगे, इसके बाद नजदीकी परिवहन कार्यालय में निरीक्षण के बाद ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा।

 

इस व्यवस्था से यात्रा अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी। ऑनलाइन प्रणाली को लागू करने में एनआईसी उत्तराखंड के वरिष्ठ निदेशक (आईटी) हिमांशु कुमार और संयुक्त निदेशक (आईटी) रमन पुंडीर के प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा, उप परिवहन आयुक्त सुनील शर्मा और शैलेश तिवारी, आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून डॉ. अनीता चमोला मौजूद रहीं।

आरटीओ (प्रशासन) देहरादून मंडल संदीप सैनी, एआरटीओ निखिल शर्मा, नेहा झा, जितेंद्र चंद और कृष्ण पलारिया आदि मौजूद रहे।