खौफनाक! मौत कुछ इंच ही दूर थी... बीच पर मौजूद पर्यटकों के सिर के ऊपर से गुजरा विमान, सांसें थमा देने वाला है यह वीडियो
Greece Plane Fly Over The Heads of Tourists Video Viral
Greece Plane Video Viral: कई बार मौत हमारे बेहद नजदीक आ जाती है और एक पल के लिए लगता है की बस अब ज़िंदगी खत्म। दरअसल ग्रीस देश से सांसें थमा देने वाला एक वीडियो सामने आया है। ग्रीस के एक बीच पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक विमान पर्यटकों के सिर के बेहद करीब यानि बिलकुल ऊपर से गुजर गया। कुछ सेकंड के इस खौफनाक पल ने लोगों को दहलाकर रख दिया। हालांकि गनीमत रही कि सभी पर्यटक बाल-बाल बच गए। घटना कब की है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
वीडियो में क्या दिख रहा?
वीडियो में दिख रहा है कि मौत पर्यटकों से बस कुछ इंच ही दूर थी। यह विमान उनकी जान ले सकता था। दरअसल जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि कई पर्यटक (जिसमें महिलाएं भी हैं) बीच पर मौजूद हैं। इसी बीच अचानक सामने से एक विमान उड़ते हुए चला आ रहा है। जिसे आगे कुछ दूरी पर लैंड होना है। जहां लैंडिंग के दौरान ही विमान पर्यटकों के सिर के बेहद करीब से गुजर जाता है।
वीडियो