हिमाचल पंचायत चुनाव: दादा-पोते की चुनावी जंग में पोते ने मारी बाजी
Grandson Triumphs in Electoral Battle Against Grandfather
शिमला। Grandson Triumphs in Electoral Battle Against Grandfather, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव में कई रोचक मुकाबले देखने को मिले हैं, लेकिन विकास खंड रामपुर की फुंजा पंचायत का प्रधान पद का चुनाव विशेष चर्चा का विषय बन गया। यहां प्रधान पद के लिए रिश्ते में दादा और पोते के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जिसमें पोते ने जीत हासिल कर पंचायत की कमान अपने हाथ में ले ली।
दादा 65 वर्षीय प्रेम लाल टेगटा को 391 व पोते 37 वर्षीय गुड्डू टेगटा को 713 पड़े, जिसमें गुड्डू ने 322 वोट के साथ जीत दर्ज की। प्रेम लाल गुड्डू के पिता के चाचा हैं।
पारिवारिक चुनावी जंग पर टिकी थी नजरें
फुंजा पंचायत में प्रधान पद के लिए प्रेम लाल और गुड्डू चुनाव मैदान में थे। चुनाव प्रचार के दौरान यह मुकाबला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना रहा। ग्रामीणों की नजरें इस पारिवारिक चुनावी जंग पर टिकी थीं। परिणाम ने सभी को चौंका दिया।
जीत के बाद गुड्डू के समर्थकों ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं प्रेम लाल ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए जनता के फैसले को स्वीकार किया।
बागवान व लोकगायक है गुड्डू
नवनिर्वाचित प्रधान गुड्डू ने पंचायत के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। बता दें कि गुड्डू बागवान के साथ स्थानीय लोक गायक भी है। प्रेम लाल टेगटा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं।