यूपी में पत्नी को छोड़कर कॉलगर्ल के प्यार में पड़ा सरकारी कर्मचारी, खानी पड़ रही जेल की हवा

यूपी में पत्नी को छोड़कर कॉलगर्ल के प्यार में पड़ा सरकारी कर्मचारी, खानी पड़ रही जेल की हवा

Fell in Love with Call Girl

Fell in Love with Call Girl

Fell in Love with Call Girl: प्रयागराज के एक सरकारी कर्मचारी को कॉल गर्ल से दिल्लगी महंगी पड़ गई। पहली पत्नी की चिता जल रही थी तभी कॉल गर्ल श्मशान घाट पर पहुंच गई। उसने दूसरी पत्नी होने का दावा कर दिया। जबकि कॉल गर्ल ने पहले ही एक शादी कर रखी है। कॉल गर्ल ने युवक को जेल भेजवा दिया है।

सेक्स रैकेट चलाती है कॉल गर्ल / call girl runs sex racket

एक कॉल गर्ल प्रयागराज में सेक्स रैकेट चलाती है। एक सरकारी कर्मचारी को उसने अपने जाल में फंसा लिया। युवक भी उससे दिल्लगी कर बैठा। प्यार परवान चढ़ा तो युवक और कॉल गर्ल के बीच रिश्ते मजबूत होने लगे। इसके बाद कॉल गर्ल का लालच बढ़ गया।

आजमगढ़ में देह व्यापार करते पकड़ी जा चुकी है कॉल गर्ल / Call girl has been caught doing prostitution in Azamgarh

कॉल गर्ल पहले आजमगढ़ में सेक्स रैकेट चलाती थी। पुलिस ने कुछ साल पहले सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। यह महिला देहव्यापार का धंधा करने के आरोप में पकड़ी गई थी। जब यहां राज खुल गया तो वह प्रयागराज चली गई। प्रयागराज में भी उसने अपना रैकेट बना लिया।

सुरक्षा के लिए कर रखी है शादी / married for security

कॉल गर्ल पर कोई उंगली न उठाए और वह अपना धंधा आसानी से कर सके इसलिए उसने एक व्यक्ति से शादी कर ली। वह उसी के साथ रहती थी। इसी बीच सरकारी कर्मचारी उसके संपर्क में आ गया। फिर क्या था, उसने कर्मचारी को अपने जाल में फंसा लिया। उसने कर्मचारी के साथ कई सेल्फी ली। फोटो भी खींचकर रख लिया। उसने अपने पति से भी दूरी बना ली।

कर्मचारी की पत्नी को कैंसर हो गया / employee's wife got cancer

वर्ष 2020 में कर्मचारी की पत्नी को कैंसर हो गया। तभी कॉल गर्ल ने ठान लिया कि वह कर्मचारी की दूसरी बीवी बनेगी। इलाज के दौरान कर्मचारी के पत्नी का निधन हो गया। इसके बाद कॉल गर्ल को मौका मिल गया।

श्मशान घाट पर पहुंचकर किया हंगामा / Uproar on reaching the cremation ground

पत्नी के निधन के बाद कर्मचारी अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचा था। मुखाग्नि के समय कॉल गर्ल भी वहां पहुंच गई। उसने दावा किया कि वह युवक की दूसरी पत्नी है। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

दर्ज करा दिया लूट का मुकदमा / filed a robbery case

श्मशान घाट पर मौजूद लोगों ने कॉल गर्ल का विरोध किया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने वीडियो बनाने की कोशिश की तो मौजूद लोगों ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह थाने पहुंच गई और लूट का मुकदमा दर्ज करा दी। विवाद बढ़ने पर युवक ने भी उससे दूरी बना ली।

जानलेवा हमले का भी दर्ज कराया मुकदमा / Case filed for murderous attack

दोनों के बीच तरकार बढ़ी तो कॉल गर्ल ने युवक का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसने युवक पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए एक और एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस को दोनों की कहानी पता थी। इसलिए पुलिस ने किसी भी मुकदमें में कार्रवाई नहीं की।

इस तरह युवक को भेजा जेल / This is how the young man was sent to jail

पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कॉल गर्ल ने मुख्यमंत्री और उच्चधिकारियों को पत्र भेजना शुरू कर दिया। सीएम को पत्र भेजकर धमकी दी कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। इसके बाद पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है।

यह पढ़ें:

यूपी के बिजनौर में प्यार-तकरार फिर पत्नी को उतारा मौत के घाट, थाने आकर कहा..

नोएडा में अस्थाई लिफ्ट टूटी, 25वीं मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत