खुशखबरी! कानपुर को मिल सकती है बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
Good news! Kanpur may receive a major gift
कानपुर। Good news! Kanpur may receive a major gift, जून के अंतिम या जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कानपुर को बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री एलीवेटिड रेलवे ट्रैक, मेट्रो, व एक्सप्रेस वे समेत तमाम विकास योजनाएं का शुभारंभ कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शुक्रवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और एसपी उन्नाव जयप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से विशेषकर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बदरका मोड़ से जाजमऊ के बीच संभावित सभास्थल के मैदान देखे। हालांकि दोनों अधिकारी अभी किसी अंतिम निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं, क्योंकि ऐसा संभावना है कि इस दौरान बारिश हो सकती है और डूब क्षेत्र में स्थित यह इलाका समस्या पैदा कर सकता है।
यहां पर हो सकती है जनसभा
वहीं दूसरे विक्लप के रूप में निराला नगर स्थित रेलवे मैदान को भी रखा गया है, जहां पूर्व में प्रधानमंत्री दो बार जनसभाएं कर चुके हैं। रेलवे मैदान निराला नगर और आसपास के इलाके को व्यवस्थित करने के लिए नगर आयुक्त ने अफसरों से दो दिन में रोड मैप मांगा है।
सबसे बड़ी महात्वाकांक्षी परियोजना का कर सकते हैं उद्घाटन
प्रस्तावित कानपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री तमाम विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे। इनमें से सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उन्नाव में नेशनल हाईवे कानपुर लखनऊ पर जाजमऊ पुल से 3 किलोमीटर पहले गंगा घाट क्षेत्र में कड़ेर पतारी गांव के पास उतरा है अधिकारी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री का का - सभा स्थल के लिए पुलिस आयुक्त के साथ एसपी उन्नाव ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर किया निरीक्षण
नगर निगम ने कसी कमर
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने अफसरों के साथ शुक्रवार को निराला नगर रेलवे मैदान देखा। मैदान के आसपास अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। रेलवे मैदान आने वाले सभी रास्तों के साथ सामान्य व वीआइपी पार्किंग वाले स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, मैदान में रखे पाइप हटवाने के साथ ही रेलवे मैदान के सामने की पट्टी, दीप सिनेमा तिराहा, पराग दूध डेरी, साकेत नगर चौराहा से सचान चौराहे तक घरों, फुटपाथ, सड़क, डिवाइडर आदि पर लगी अवैध होर्डिंग हटाई जाएं।